फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   President Droupadi Murmu arrives in Leh Ladakh on two day visit

President in Ladakh: लद्दाख के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लेह में वीर बलिदानियों को किया नमन

Tue, 31 Oct 2023 12:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 12:58 PM IST
सार

महामहिम लेह में यूटी दिवस समारोह में शामिल होने के साथ ही विश्व के उच्चतम युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में जा सकती हैं। लद्दाख में दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति देश की सीमा की सुरक्षा कर रहे जवानों का मनोबल बढ़ाएंगीं।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu arrives in Leh Ladakh on two day visit
लद्दाख दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने लेह में वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दीं। महामहिम लेह में यूटी दिवस समारोह में शामिल होने के साथ ही विश्व के उच्चतम युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में जा सकती हैं। लद्दाख में दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति देश की सीमा की सुरक्षा कर रहे जवानों का मनोबल बढ़ाएंगीं।

विज्ञापन


लद्दाख में चौथे यूटी दिवस को मनाया जा रहा है। इसमें मुख्य समारोह में राष्ट्रपति शिरकत करेंगीं। इससे पहले 11 अक्तूबर को महामहिम ने कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के साथ अगले दिन श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि 31 अक्तूबर को सिंधु हॉल में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद होंगे। कार्यक्रम में लद्दाख स्वायत्त हिल विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह चेयरमैन एवं सीईसी ताशी गायलसन, कार्यकारी पार्षद और पार्षद पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति का 31 अक्तूबर की सुबह सिंधु घाट पर आना प्रस्तावित है। अगले दिन 1 नवंबर को राष्ट्रपति सैन्य अधिकारियों के साथ सियाचिन ग्लेशियर पर जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सेना का वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति का लद्दाख के उपराज्यपाल और सैन्य कमांडरों के साथ बैठक करना प्रस्तावित है। यूटी दिवस पर राजभवन और राज निवास पर लेह के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा प्रस्तुतियां देना प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed