फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   government to take big step for inter religion marriage

महिलाओं के दूसरे धर्म में शादी करने के अधिकार के लिए सरकार उठाएगी बड़ा कदम

Sat, 24 Dec 2016 03:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 24 Dec 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
government to take big step for inter religion marriage
महिलाओं के लिए प्राधिकरण बनाने की तैयारी - फोटो : Reuters

किसी दूसरे धर्म में शादी करने, दोबारा शादी करने, तलाक लेने और तलाक को लेकर महिलाओं के अधिकार को लेकर रियासत में धार्मिक प्राधिकरण (रिलीजियस अथॉरिटी) बनाने की तैयारी है। राज्य महिला आयोग इसका गठन करेगा।

विज्ञापन


आयोग इस पर विचार कर रहा है। स्टेट कैबिनेट में आयोग इस प्रस्ताव को भेज सकता है। इस प्राधिकरण को अधिकार रहेगा कि वह इन मामलों को सुलझा सके।इसे लेकर आयोग ने शुक्रवार को श्रीनगर में बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में कश्मीर के पैनलिस्टों ने भी शिरकत की। इसमें हेल्पलाइन फाउंडेशन की निगात शफी, प्रोफेसर अनीसा शफी, डा मुस्लिम जान, मुफ्ती नसीर, एडवोकेट मोहम्मद अल्ताफ, आयोग की सदस्य गुलजारा मसूदी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे से जकड़ी लडकियों के लिए खुलेगा केंद्र

government to take big step for inter religion marriage
नशे की लत - फोटो : डेमो फोटो

बैठक में चर्चा हुई और सहमति बनी कि अभिभावक लड़कियों को शरिया के मुताबिक विरासत का हकदार बनाएं और इस हिस्से पर उनकी निजी हक हो। क्योंकि मौजूदा समय में कश्मीर में संपत्ति के मामले में लड़कियों को बुरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। 

आयोग इमाम और अन्य धार्मिक गुरुओं से अपील करेगा कि दहेज को पूरी तरह से अपने अपने धर्म में प्रतिबंधित करें। आयोग की अध्यक्ष नईमा अहमद मेहजूर ने जानकारी दी है कि आयोग रियासत में नशे की लत में जकड़ी लड़कियों के लिए ड्रग एडिक्शन सेंटर खोलेगा, जहां पर उनकी काउंसलिंग होगी।

कश्मीर में पैलेट गन से घायल लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है, ताकि इन लोगों से बातचीत की जाए और राहत देने के लिए सरकार से बात की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed