फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   prepration on a fast move for panchayat polls in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव को लेकर तेज हुई तैयारियां

Sat, 04 Feb 2017 12:26 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 04 Feb 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
prepration on a fast move for panchayat polls in jammu and kashmir
पंचायत चुनाव के लिए तेज हुई तैयारियां - फोटो : डेमो फोटो

रियासत में पंचायत चुनाव की कवायद तेज हो गई है। मार्च में प्रस्तावित चुनाव को लेकर सरकारी मशीनरी की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इस बार सभी पंचायत हलके का नए सिरे से परिसीमन किया जा रहा है। इसके तहत हलके में आने वाले पंच क्षेत्रों को सम (इवन) संख्या के स्थान पर विषम (ऑड) किया जाएगा।

विज्ञापन


यानी किसी पंचायत हलके में छह पंच क्षेत्र होंगे तो उसे सात, आठ पंच क्षेत्र को नौ और 10 पंच क्षेत्र को 11 किया जाएगा। इस कवायद में इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि कम से कम पंच क्षेत्र को बदला जाए। 
विज्ञापन


ताजा आदेश के अनुसार पंचायतों की हदबंदी (डीलिमिटेशन) तथा मतदान केंद्रों के सत्यापन का काम 10 फरवरी तक पूरा कर लेने को कहा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जम्मू और कश्मीर के ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक तथा सभी जिला पंचायत निर्वाचन अधिकारी से तय समय सीमा में रिपोर्ट तलब की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों की सूची तैयार करने के निर्देश

prepration on a fast move for panchayat polls in jammu and kashmir
मतदान केंद्रों की सूची तैयार करने के निर्देश - फोटो : demopic

पंचायत हलका की हदबंदी को भी सात पंच क्षेत्रों के हिसाब से ही तय किया जाएगा। पंच क्षेत्रों के एससी, एसटी तथा महिला संवर्ग में आरक्षण का काम भी साथ-साथ किया जाएगा। मतदान केंद्रों को चिह्नित करने की कवायद भी तेज की गई है।

पहले से निर्धारित तथा प्रस्तावित मतदान केंद्रों की सूची तैयार करने को कहा गया है। साथ ही उनका भौतिक सत्यापन करने की भी हिदायत दी गई है ताकि वह केंद्र मतदान करने योग्य हो। 

बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

prepration on a fast move for panchayat polls in jammu and kashmir
बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा - फोटो : डेमो फोटो

सूत्रों के अनुसार एक फरवरी को हुई उच्च स्तरीय बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी आदि मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि पंचायत चुनाव की तैयारियां हर हाल में समय से पहले पूरी कर ली जाएं ताकि इस संबंध में अधिसूचना जारी की जा सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से तैयारियों के बाबत जानकारी ली गई। उन्हें हर पहलु पर बारीक नजर रखते हुए तैयारियों को मुकम्मल करने को कहा गया। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने विधान सभा तथा विधान परिषद में मार्च में पंचायत चुनाव कराने की प्रतिबद्धता जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed