{"_id":"602acc3a8ebc3ee8ea7049cd","slug":"preparations-for-the-return-of-bollywood-in-kashmir-invite-people-associated-with-the-film-world-jammu-city-news-jmu22926449","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बालीवुड की वापसी की तैयारी, फिल्म जगत से जुड़े लोगों को न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बालीवुड की वापसी की तैयारी, फिल्म जगत से जुड़े लोगों को न्यौता
विज्ञापन
मुंबई में फिल्म निर्माताओं से मुलाकात के दौरान एलजी मनोज सिन्हा।
जम्मू। आतंकवाद के दौर में कश्मीर से कट गए बालीवुड की दोबारा घाटी में वापसी होगी। फिल्म जगत से जुड़े-निर्माता निर्देशकों ने कश्मीर में शूटिंग करने की इच्छा जताई है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुंबई में इनके साथ बैठकें कर उन्हें कश्मीर आने का न्योता दिया है। मुलाकात के दौरान फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों ने कश्मीर को लेकर अपने अनुभवों को भी साझा किया।
निर्देशक और निर्माता एकता कपूर, निर्देशक नीतिश तिवारी, निर्देशक इम्तियाज और दानिश विजान ने सिन्हा के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। फिल्म निर्माता एकता कपूर ने कहा कि कश्मीर से मेरी बचपन की यादें जुड़ी हैं। जब मेरे पिता की फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में होती थी तो सारा परिवार गर्मियों में श्रीनगर में रुकता था। कश्मीर में बॉलीवुड को वह सब मिलता है जो उसे अपनी फिल्म में चाहिए। निर्देशक इम्तियाज अली ने 2018 में बनाई फिल्म लैला-मजनू की शूटिंग के बारे में एलजी को बताया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग काफी सहयोगी हैं। निर्माता दानिश विजान ने जम्मू-कश्मीर में फिल्म निर्माताओं के लिए नीति बनाने की बात कही, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग घाटी पहुंच सकें। निर्देशक करण जौहर और रोहित शेट्टी ने भी कश्मीर में फिल्म बनाने की इच्छा जताई। उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार ने भी कश्मीर के विभिन्न इलाकों के बारे में बताया।
कश्मीर की कली से मिशन कश्मीर तक का सफर
कश्मीर बॉलीवुड की पहली पसंद होती थी। घाटी ने कश्मीर की कली से मिशन कश्मीर तक का सफर तय किया है। कश्मीर की कली फिल्म में यहां की सुंदरता को दिखाया गया है। मिशन कश्मीर में कश्मीर के आतंकवाद रूपी भयावह चेहरे को दिखा गया है। आतंकवाद के कारण निर्माताओं ने यहां का रुख करना बंद कर दिया था।