फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparations for Baba Siddh Goriya Nath fair started

Jammu News: बाबा सिद्ध गोरिया नाथ मेले की तैयारियां शुरू

Wed, 22 May 2024 05:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 22 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Baba Siddh Goriya Nath fair started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामगढ़। सांबा जिला अंतर्गत तहसील रामगढ़ के गांव स्वांखा स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल जय बाबा सिद्ध गोरिया नाथ का आठ दिवसीय वार्षिक मेला इस बार 16 जून से शुरू हो रहा है। 17 जून को सिद्ध गोरिया केसरी दंगल का आयोजन किया जाएगा। देवस्थान के महंत पीर भोला नाथ जी के नेतृत्व में मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।

महंत पीर भोला नाथ ने बताया कि मेला 16 जून को शुरू होगा। मेले से पूर्व 13 जून को देवस्थान स्थित बाबा भैरव नाथ के वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महंत पीर भोला नाथ ने श्रद्धालुओं व लोगों से वार्षिक मेले, भंडारे व दंगल में भाग लेने की अपील की है। आगामी कुछ दिनों में देवस्थान पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में मेले की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को मेले को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी। इस प्रसिद्ध मेले में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। गांव स्वांखा स्थित जय बाबा सिद्ध गोरिया नाथ के पवित्र मठ पर स्थित पवित्र सरोवर के बीच बाबा की समाधि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed