फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparations complete for Jammu and Kashmir Ladakh Festival

Jammu News: जम्मू-कश्मीर लद्दाख महोत्सव की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
Preparations complete for Jammu and Kashmir Ladakh Festival
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। हर वर्ष की तरह इस बार भी तीन दिवसीय जम्मू कश्मीर लद्दाख महोत्सव का आयोजन जीजीएम साइंस कालेज जम्मू में आयोजित किया जाएगा।
19 से 21 दिसंबर तक तीन दिवसीय आयोजन में जम्मू,कश्मीर व लद्दाख की साझा संस्कृति, खेल प्रतियोगिताएं व लोकगीतों के कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जम्मू कश्मीर लद्दाख इकोनॉमिक ग्रोथ एंड गवर्नमेंट डाॅयलाग के बैनर तले होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन के सदस्य संजीव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में जम्मू,कश्मीर सहित लद्दाख के लोक कलाकारों की तरफ से कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन

इसमें लोकगीतों की प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिताएं, जम्मू तवी में होने वाली संगीतमय आरती, लुप्त हो रहीं संस्कृति आदि को कलाकार प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजन के पीछे उद्देश्य यही है कि सांस्कृतिक महत्व को प्राचीन काल से ही जम्मू कश्मीर सहित लद्दाख के निवासियों ने पूरे मनोयोग से संरक्षित करने का प्रयास किया है। इसमें स्थानीय कलाकारों को विशेष तौर पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आयोजन में कई उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed