{"_id":"645e772fc166ab8abc09d744","slug":"preparations-complete-for-amarnath-yatra-ssb-fully-prepared-for-the-safety-of-devotees-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसएसबी पूरी तरह तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसएसबी पूरी तरह तैयार
Sat, 13 May 2023 03:51 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 03:51 AM IST
सार
सीमा सशस्त्र बल के उप महानिरीक्षक एचबीके सिंह ने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए हम सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे जवान अहम जगहों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात जवान
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनंतनाग और गांदरबल जिलों से होकर बाबा बर्फानी के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अहम बैठकों का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन
सबसे अहम बैठक दो दिन पहले श्रीनगर में हुई थी, जिसमें गृह सचिव, खुफिया प्रमुख, पुलिस प्रमुख और महत्वपूर्ण सुरक्षा अधिकारी शामिल थे। इस दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने गृह सचिव को अपनी-अपनी तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए सीमा सशस्त्र बल के उप महानिरीक्षक एचबीके सिंह ने सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए हम सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे जवान अहम जगहों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने इस विशेष कर्तव्य के लिए अनुभवी युवाओं का चयन किया है, जिन्हें यह सिखाया गया है कि तीर्थ यात्रियों और आम लोगों के साथ कैसे व्यवहार करना है। उन्होंने कहा कि जवान रोड ओपनिंग पार्टी का हिस्सा बनते रहेंगे।
उन्हें कुछ विशेष निर्देश भी दिए हैं। हालांकि अभी यात्रा शुरू होने में समय है। गांदरबल जिले में प्रवेश करने के साथ यानी नागबल से पहले ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दुश्मन की किसी भी हरकत से समय रहते निपटा जाएगा।