फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparation to strengthen ICU management in the third wave of covid in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: कोविड की तीसरी लहर में आईसीयू प्रबंधन को मजबूत बनाने की तैयारी

Tue, 27 Jul 2021 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 12:10 PM IST
सार

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने कहा कि डेली आईसीयू की पहल की जा रही है। इसमें श्रीनगर के बाद गांधीनगर अस्पताल में इसे शुरू करवाने की योजना है।

विज्ञापन
Preparation to strengthen ICU management in the third wave of covid in Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कोविड की तीसरी लहर में जिला स्तर पर आईसीयू चिकित्सा देखभाल प्रबंधन को मजबूत बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए तकनीशियन और डॉक्टरों को संबंधित सेवाओं के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर में कुछ प्रमुख केंद्रों के माध्यम से विशेषज्ञों को सीधे जिला स्तर के डॉक्टरों से जोड़ा जाएगा, ताकि मरीजों को वहीं पर उचित इलाज मिल सके और संक्रमण के दौरान रेफर सिस्टम पर नियंत्रण लगे। स्वास्थ्य विभाग डेली आईसीयू मॉडल में यह पहल करने जा रहा है। 

विज्ञापन


इस नई पहल का उद्देश्य विशेषज्ञों का परामर्श डिजिटल के माध्यम से जिला स्तर के मरीजों तक पहुंचाना है। मसलन अगर जिला स्तर के आईसीयू में कोई तकनीकी या डाक्टरी विशेषज्ञ परामर्श की जरूरत पड़ेगी, तो संबंधित केंद्र से विशेषज्ञ जिला स्तर के डॉक्टरों से जुड़कर उनकी मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


इसमें मरीज की बीमारी से जुड़ा ब्योरा लिया जाएगा और उसकी बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए उचित परामर्श दिया जाएगा। जिला स्तर पर प्रत्येक में 10 आईसीयू बिस्तर स्थापित करने से इस महत्वपूर्ण यूनिट में एनेथ्येसिस्ट और प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिसे देखते हुए विशेषज्ञ जिला स्तर के डॉक्टरों से जुड़कर अधिक से अधिक मरीजों की चिकित्सा देखभाल के मामलों में बेहतर परामर्श देने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed