{"_id":"66c7977d4cba389e25047914","slug":"preparation-for-direct-flight-from-jammu-to-five-cities-including-lucknow-and-bangalore-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : जम्मू से लखनऊ और बंगलूरू समेत पांच शहरों के लिए सीधी उड़ान की तैयारी, विमानन कंपनियों ने जताई इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : जम्मू से लखनऊ और बंगलूरू समेत पांच शहरों के लिए सीधी उड़ान की तैयारी, विमानन कंपनियों ने जताई इच्छा
Fri, 23 Aug 2024 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:36 AM IST
सार
विमानन कंपनियां ठंड के मौसम में जम्मू से देश के पांच बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू कर सकती हैं। इन शहरों में लखनऊ, बंगलूरू, हिसार, हैदराबाद और जयपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। विमानन कंपनियां ठंड के मौसम में जम्मू से देश के पांच बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू कर सकती हैं। इन शहरों में लखनऊ, बंगलूरू, हिसार, हैदराबाद और जयपुर शामिल हैं। वर्तमान में इन शहरों के लिए जम्मू से कोई सीधी उड़ान नहीं है।
विज्ञापन
विमानन कंपनियों का मानना है कि अगर पर्याप्त संख्या में यात्री मिल गए तो इन शहरों के लिए साप्ताहिक या सप्ताह में दो दिन उड़ान का संचालन हो सकता है। हालांकि अभी तक इन उड़ानों की समय सारणी तय नहीं हुई है। जम्मू एयरपोर्ट से वर्तमान में प्रतिदिन 36 उड़ानों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
अगर विंटर शेड्यूल में पांच शहर जुड़ते हैं तो फ्लाइट की संख्या 40 से अधिक हो जाएगी। इससे वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को काफी लाभ मिलेगा। हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से जम्मू के बीच सीधी उड़ान के लिए एलाइंस एयर एवियशन लिमिटेड के साथ एमओयू भी हुआ है।
विज्ञापन
विंटर शेड्यूल में इन पांच शहरों के लिए विमान सेवा शुरू हो सकती है। विमानन कंपनियों ने इच्छा जताई है। प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद ही सुविधा शुरू हो सकेगी।
-एसके गर्ग, निदेशक, जम्मू एयरपोर्ट