फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pregnant woman died from coronavirus in Kashmir

कश्मीर में कोरोना से गर्भवती महिला की मौत, गर्भ में थे दो बच्चे

Sun, 26 Apr 2020 10:12 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 26 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman died from coronavirus in Kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

कश्मीर में कोरोना पीड़ित एक गर्भवती की मौत हो गई। अनंतनाग के अस्पताल में मौत के बाद रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के गर्भ में दो बच्चे थे। इस बीच रविवार को कोरोना के और 30 मरीज कश्मीर में मिले। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 524 मरीज हो गए हैं। 25 लोग स्वस्थ होकर घर भी गए।

विज्ञापन


अनंतनाग जिले के चाइल्ड एंड मैटरनिटी अस्पताल में शनिवार को जिस गर्भवती महिला की मौत हो गई थी, उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने उस महिला के जनाजे में शामिल होने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। महिला का अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया था। महिला रेड जोन घोषित खारपोरा इलाके की रहने वाली थी।
विज्ञापन


जम्मू संभाग से कोई नया मामला सामने नहीं आने से लोगों व प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 524 मरीजों में से 467 कश्मीर व 57 जम्मू के हैं। कुल सक्रिय मामले 380 हैं। इनमें 351 कश्मीर व 29 जम्मू से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत के साथ ही अब तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से रेड जोन में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन इलाकों में डोर टू डोर सर्वे का काम भी चल रहा है।

जम्मू के सात लोगों समेत 25 ने जीती जंग

कश्मीर में भी मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच राहत भरी खबर यह है कि वहां भी रविवार को 18 ओर लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिए गए है। आठ लोग जम्मू में कोरोना को मात देकर जीत गए हैं। कश्मीर संभाग में स्किम्स बेमीना में उपचाराधीन दस मरीज स्वस्थ हुए है।

जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर में पांच, कुपवाड़ा के सीएचसी अस्पताल में दो व जम्मू के सीडी अस्पताल में आठ मरीज स्वस्थ होकर उनको अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 137 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं।

66977 को रखा गया आब्जर्वेशन पर
कोरोना को लेकर 66977 लोगों को आब्जर्वेशन पर रखा गया है। 6232 को होम क्वारंटीन, 380 को अस्पताल में आइसोलेशन, 258 को हास्पिटल क्वारंटीन पर रखा गया है। 49338 का सर्विलांस पूरा हो चुका है। 10763 को होम सर्विलांस पर रखा गया है। 13959 टेस्ट कराए गए जिसमें 13435 के रिपोर्ट निगेटिव आए हैं।

हिम्मत न टूटने दें 137 ठीक भी हुए

उपराज्यपाल प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने कोरोना की अपडेट ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा ‘प्रदेश में 523 पॉजिटिव मामले हो गए हैं। लेकिन इस संख्या को अपनी हिम्मत न तोड़ने दें। कोरोना पर अपडेट में 137 मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा भी शामिल है। हम ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करने का अभियान जारी रखेंगे। आप सभी को सहयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed