फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pre monsoon rains to begin in jammu from 20 june

जम्मू-कश्मीर में जल्द दस्तक देगा मानसून, 20 जून से बारिश होने के आसार

Sun, 18 Jun 2017 11:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 18 Jun 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
pre monsoon rains to begin in jammu from 20 june
बारिश के आसार - फोटो : डेमो फोटो

इस सीजन रियासत में समय से पहले मानसून के आने की उम्मीद है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में निरंतर प्री मानसून की बारिश के आसार हैं। अगले एक हफ्ते तक जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ और अधिकतर हिस्सों में तेज व हल्की बारिश होगी। इसमें आगामी 20 से 22 जून को जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में अमूमन मानसून 30 जून तक पहुंचता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मानसून में पर्याप्त बारिश से किसानों के साथ अन्य क्षेत्रों में राहत मिलेगी। जम्मू में पिछले चौबीस घंटे में 1.2 बारिश हुई। वर्ष 2016 में राज्य में मानसून सामान्य से दस दिन पहले तेज बारिश के साथ 21 जून को पहुंचा था। वर्ष 2015 में राज्य में मानसून 24 जून और 2014 में एक जुलाई को पहुंचा था। भारत के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ राज्य में मानसून सामान्य में जून के अंत में पहुंचता रहा है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ यशपाल शर्मा का कहना है कि आगामी दिनों में प्री मानसून की बारिश होने की उम्मीद है। इस साल भी मानसून के समय से पहले राज्य में दाखिल होने की पूरी उम्मीद है। मानसून के साथ ही आगामी 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। जिससे शिव भक्तों को राज्य में सुहावने मौसम के साथ प्राकृतिक नजारों का मजा लेने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed