{"_id":"5dfb58898ebc3e879937ba6c","slug":"prahlada-patel-said-world-is-unaware-of-the-natural-beauty-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू की सुंदरता से अनजान है दुनिया, प्रदेश को सरकार बनाएगी वैश्विक पर्यटन स्थलः प्रहलाद पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू की सुंदरता से अनजान है दुनिया, प्रदेश को सरकार बनाएगी वैश्विक पर्यटन स्थलः प्रहलाद पटेल
Thu, 19 Dec 2019 04:31 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 19 Dec 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल ने कहा हैं कि जम्मू कश्मीर वैश्विक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा। बुधवार शाम को भाजपा मुख्यालय पहुंचे पटेल ने पार्टी नेताओं से बैठक में कहा कि अपने दौरे के दौरान उन्होंने पाया हैं कि जम्मू कश्मीर में कला, संस्कृति, विरासत और इतिहास का खजाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा सात मुख्य झीलों को प्रमुख पर्यटन स्थलों के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा जम्मू संभाग की प्राकृतिक सुंदरता से अभी तक दुनिया अनजान है। केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर को वैश्विक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करेगी। जम्मू सिटी में केबल कार, झील आदि परियोजनाओं पर भी काम पूरा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा पार्टी नेताओं के सुझावों पनर काम किया जाए। इससे पूर्व पार्टी नेताओं ने पर्यटन विकास से जुड़े मुद्दों को दर्शाते हुए ज्ञापन भी केंद्रीय मंत्री को सौंपे। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने जम्मू संभाग का दौरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि दौरे के बाद मंत्री काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन