{"_id":"6245fde15db48069952e9db2","slug":"pradersan-jammu-news-jmu256854395","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचों और सरपंचों की भूख हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचों और सरपंचों की भूख हड़ताल जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। मैरा मेंदरिया और चौकी चोहरा तहसीलों को परिसीमन आयोग की ओर से खौंड विधानसभा के साथ मिलाने की सिफारिश पर मैरा मेंदरिया तहसील परिसर में सरपंच और पंचों की भूख हड़ताल जारी है। ग्रामीणों ने परिसीमन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की मैरा मेंदरिया और चौकी चोहरा तहसील को अखनूर विधानसभा क्षेत्र से जोड़ा जाए।
वीरवार को मैरा मेंदरिया तहसील परिसर में पंचायत के सरपंच रक्षपाल शर्मा की अगुवाई में पंचायत के पांच पंचों ने भूख हड़ताल शुरू की और परिसीमन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने फैसला लिया है, हर रोज एक पंचायत के सरपंच और पंच भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सरपंच रक्षपाल शर्मा ने बताया परिसीमन आयोग की ओर से जमीन स्तर पर बिना सर्वे किए खौंड विधानसभा से जोड़ने की सिफारिश से लोगों को अपने हकों से वंचित रखने की चाल है। सरपंच रोहित शर्मा ने बताया कि खौंड विधानसभा के साथ मिलने की सिफारिश से लोगों को परेशानियों का समाना करना पडे़गा। क्षेत्र की पंचायतों के लोगों की भूख हड़ताल जारी रहेगी, जब तक परिसीमन आयोग की सिफारिश वापस नहीं होती। इस अवसर पर सरपंच निशा मल्होत्रा, त्रिलोचन दत्त, सात पाल, राम लाल, गोविंद राम, नूर आलम आदि रहे।