फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   power cut, protest and jam

Jammu News: बिजली कटौती के खिलाफ सड़कों पर उतरे कश्मीरी पंडित, जम्मू-श्रीगर राजमार्ग किया बंद

Mon, 19 Jun 2023 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 19 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
power cut, protest and jam
बिजली कटौती के ​खिलाफ कश्मीरी पंडितों ने राजमार्ग बंद कर किया प्रदर्शन
जम्मू।
विज्ञापन

विस्थापित कैंप जगती नगरोटा में अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित कश्मीरी पंडितों ने शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 3 घंटों तक दोनों तरफ से राजमार्ग को जाम रखा। इस कारण लंबा जाम लगा रहा। लोगों ने कहा कि दिन में 12 से 15 घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है, जिससे हर कोई परेशान है।

शनिवार शाम को विस्थापित जगती कैंप जगती में रहने वाले कश्मीरी पंडित भारी संख्या में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे। दोनों तरफ से राजमार्ग के बीच बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान लोगों ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती से परेशान हैं। सुबह 5 से 10 बजे तक पहला बिजली का कट होता है। फिर दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक फिर रात 8 से 12 बजे तक बिजली कट है। गर्मी में बिजली कटौती ने परेशानी बढ़ा दी है। पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। सरकार कश्मीरी पंडितों पर बिजली बिल देने का दबाव बना रही है, लेकिन बिजली की पर्याप्त आपूर्ति को सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल है। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच दोनों के बीच बहस भी हुई। पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोग ने उनकी बात नहीं मानी। लोग बिजली विभाग के अधिकारी के मौके पर आने की मांग करते रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed