{"_id":"b2e03fb506b45e80f76ec607703d1b6c","slug":"power-cut-of-many-areas-of-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घंटों बिजली गुल रहने को रहिये तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घंटों बिजली गुल रहने को रहिये तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
शीतकालीन राजधानी जम्मू समेत संभाग के कई इलाकों में रविवार को घंटों बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग की अधिसूचना के अनुसार आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते रविवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक करथोली बाड़ी ब्राह्मणा में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
इसी तरह सुबह आठ से 11 बजे तक सियोड़ा, गंग्याल, बाबलियाना, कुंजवानी, जीवन नगर आदि इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
रामबन ग्रिड स्टेशन व अन्य बिजली ढांचे के जरूरी मरम्मत कार्य की वजह से 13 दिसंबर को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक रामबन, रामसू, संगलदान, बटोत, अस्सार, चंद्रकोट और बगलिहार में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
इसी तरह आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 3.30 बजे तक देवीपुर, बुरमाल, रख मुट्ठी, सोहाल भलवाल, ज्यौड़िया, सोहाल, रख मलाल में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
रविवार को ही बर्न ग्रिड स्टेशन में मरम्मत कार्य की वजह से बर्न किशनपुर ट्रांसमिशन लाइन से बिजली सप्लाई होने वाले इलाकों जिसमें ग्रिड स्टेशन कनाल, पौनी चक्क, कटड़ा, राजोरी, द्राबा, चंदक, ज्यौड़ियां और ग्रिड स्टेशन बर्न से सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।