{"_id":"66b0216124a864b06602ac88","slug":"power-cut-of-five-hours-jammu-news-c-10-jam1008-414303-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पांच घंटे बंद रही बिजली, जल आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पांच घंटे बंद रही बिजली, जल आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को दोपहर 12 से लेकर छह बजे तक बिजली की आंखमिचौली चलती रही। तकरीबन पांच घंटे तक बिजली बंद रही है। बिजली कारपोरेशन के अनुसार लोड बढ़ने के कारण ये समस्या पेश आ रही है।
इसके साथ ही ट्रांसफार्मर भी गर्म हो रहे हैं। बिजली कटौती के कारण शहर में पानी की किल्लत भी गहरा गई है। शहर के त्रिकुटा नगर इलाके में लोगों को 20 से 25 मिनट तक ही पानी मिल पाया। तालाब तिल्लो, राजपुरा चुंगी, शक्तिनगर इलाकों में भी 30 मिनट तक पानी आया। बिजली कटौती के कारण बख्शी नगर के गुढ़ा बख्शी नगर में भी लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। बस स्डैंड में भी नल सूखे ही रहे। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
एक्सईएन अवनीत गुप्ता ने कहा कि लोड बढ़ने के कारण समस्या आ रही है। इस कारण बिजली की कटौती हो रही है, समाधान किया जा रहा है।