फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   power corporation, strike

Jammu News: नहीं मानी मांगें, 48 घंटे बढ़ी हड़ताल

विज्ञापन
power corporation, strike
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बिजली निगम के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल 48 घंटे के लिए बढ़ा दी गई। एसोसिएशन के पदाधिकारी उच्च अधिकारियों से मिले, मगर मांगें पूरी नहीं हो पाईं। इस कारण हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों का कहना है कि हर बार आश्वासन मिलते हैं। इस बार कहा गया कि एक माह के अंदर समस्या हल करने का प्रयास करेंगे। ऐसा दो साल से चल रहा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगी।

अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने कहा कि सरकार नियमितीकरण पर फैसला नहीं ले रही। इस कारण कर्मचारी परेशान हैं। अन्य विभागों में कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है। बिजली निगम में कोई प्रक्रिया नहीं हो रही। अब मांगें पूरी नहीं होने पर संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के माध्यम से कर्मचारी रखने के फैसले को वापस लिया जाए। जल्द ही नियमितीकरण के लिए पॉलिसी बनाई जाए। इस मौके पर गोपाल, सुनील, मोहित, अशीष, मोती लाल और लेख राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed