{"_id":"586b3d594f1c1b0252159202","slug":"power-budget-in-j-k-assembly-on-10th-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अलग से पावर बजट होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अलग से पावर बजट होगा पेश
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : File Photo
राज्य के 10 जनवरी को पेश होने वाले बजट में आर्थिक सुधारों पर जोर होगा। इस बार भी अलग से पावर बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने बजट के मुख्य बिंदुओं का खाका रखा।
सूूत्रों के अनुसार यह बताया गया कि आर्थिक सुधार से जुड़े कार्यक्रम जारी रहेंगे। इसके लिए बजट में कई प्रावधान किए जाएंगे। बजट जन हितकारी होगा। इसमें किसी प्रकार के टैक्स का बोझ न बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
इसके साथ ही किसानों, व्यापारियों, सामान्य जनता, युवाओं, छात्रों तथा बेरोजगारों व मजदूरों से जुड़े मुद्दों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। वित्त मंत्री ने बताया कि बजट को जन मैत्री वाला बनाने की कोशिश की गई है और जनता पर कम से कम बोझ डालने का बजट में प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
जनवरी में बजट पास हो जाने से खर्च की जाने वाली राशि का भी अधिकाधिक उपयोग किया जा सकेगा। मार्च में बजट को लेकर मचने वाली मारामारी पर भी रोक लगेगी। बजट में यह प्रावधान किया जाएगा कि मार्च में धनराशि खर्च करने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। इसके लिए अनुपात निर्धारित किया जाएगा। इसी अनुपात में धनराशि जारी होगी और मार्च की मारामारी से छुटकारा मिलेगा।
सूत्रों का कहना है कि बैठक में राज्यपाल अभिभाषण में विपक्ष के व्यवधान के बाद उत्पन्न स्थिति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि विपक्ष के उकसावे में न आएं और पूरी जवाबदेही के साथ सदन में सवालों का जवाब दें। कैबिनेट मंत्रियों के अनुसार कबीना बैठक बजट चर्चा के एक सूत्री एजेंडे को लेकर बुलाई गई थी। हालांकि राज्यपाल अभिभाषण में व्यवधान पर भी चर्चा हुई है।