{"_id":"c493af19bb08ae75eb4dadb62a1e4fb3","slug":"power-and-water-supply-disrupted-in-jammu-region-due-to-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 04 Feb 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के बर्फबारी वाले इलाकों में लोगों को बिजली, पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी से बिजली ढांचे को पहुंचे नुकसान की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके अलावा ठंड की वजह से ढांचे पर ओवरलोड बढ़ने से भी कटौती बढ़ी है। बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से न होने पर पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग के बर्फबारी वाले इलाके हों या फिर कश्मीर संभाग के क्षेत्र, बर्फबारी की वजह से बिजली ढांचे को भी नुकसान होने से बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बर्फबारी से कई ट्रांसफार्मरों से लेकर बिजली लाइनों और अन्य ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
बिजली विभाग जम्मू की ईएमएंडआर्रई डिवीजन की चीफ इंजीनियर शहनाज गोनी का कहना हैं कि बर्फबारी वाले इलाकों में ठंड की वजह से बिजली की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा कुछ इलाकों में ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से बिजली की आपूर्ति कुछ प्रभावित हुई है। विभाग पूरी कोशिश कर रहा हैं कि बर्फबारी वाले इलाकों में कटौती कम से कम की जाए।
विज्ञापन