फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   postponed elections in five wards after Violent clashes in Panchayat elections

J&K: पंचायत चुनाव में हिंसक झड़पें, 12 घायल, पांच वार्डों में चुनाव स्थगित

Wed, 05 Dec 2018 06:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Wed, 05 Dec 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
postponed elections in five wards after Violent clashes in Panchayat elections
फाइल फोटो

पंचायत चुनाव के सातवें चरण में मंगलवार को मतदान व मतगणना के दौरान पुंछ व राजोरी जिले में बवाल हो गया। पुंछ जिले में हिंसक झड़पों में 12 लोग घायल हो गए। मेंढर ब्लाक के गुरसाई क्षेत्र की तांवी पंचायत में मारपीट और बवाल से कई घंटे मतदान बंद रहा। हंगामे को देखते हए पंचायत के तीन वार्डों 4, 5, 6 का मतदान रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


राजोरी के ख्वास इलाके की बेला पंचायत में वोटों की गिनती को लेकर दो पक्षों में झड़प की सूचना है। इस बीच राज्य में 75.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। घाटी के छह जिलों में भी 30.3 प्रतिशत मतदाता घरों से बाहर निकले। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 12 लोग घायल हैं। इनमें से दो को उपचार के लिए राजोरी रेफर किया गया। राजोरी के बुद्धल ब्लाक की समोट पंचायत के 2 वार्डों में बैलेट बदलने की गड़बड़ी पर पंच के चुनाव स्थगित कर दिए गए। दोनों वार्डों में चुनाव अब आठ दिसंबर को होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू संभाग में 84.8 प्रतिशत और कश्मीर संभाग में 30.3 प्रतिशत मतदान हुआ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी जम्मू-कश्मीर शालीन काबरा के मुताबिक, जम्मू संभाग में 84.8 प्रतिशत और कश्मीर संभाग में 30.3 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले प्रथम चरण में 74.1, दूसरे चरण में 71.1, तीसरे चरण में 75.2, चौथे चरण में 71.3, पांचवें चरण में 71.1 और छठे चरण में बंपर 76.9 फीसदी वोटिंग हुई थी। पंचायत चुनाव में वोटरों ने खुलकर रुझान दिखाया है। इससे पंचायतों को सशक्त होने में मदद मिलेगी। चुनावों के बाद पंचायतों के विकास को नई गति मिलेगी।

कश्मीर संभाग
जिला               प्रतिशत
कुपवाड़ा                45
बांदीपोरा              25.2
बारामुला             17.8
गांदरबल             30.9
बडगाम               13.1
अनंतनाग            15.5

जम्मू संभाग
रामबन                83.0
रियासी                86.7
सांबा                   85.5
जम्मू                   83.7
राजोरी                  84.0
पुंछ                    86.6

सांबा के पोलिंग स्टेशनों का लिया जायजा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने सातवें चरण के चुनाव के दौरान ब्लाक सांबा और नड के पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने गवर्नमेंट हाई स्कूल कटली का दौरा किया। पंचायत कटली, दयानी, अंब तेली और रामनगर में चुनाव हुआ। उन्होंने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सांबा जिला प्रशासन की सराहना भी की।

कोकरनाग में 15.5 फीसदी मतदान

कश्मीर घाटी के कोकरनाग में 15.59 फीसदी मतदान हुआ। आतंकियों की धमकी तथा अलगाववादियों के बहिष्कार के आह्वान के बाद भी लोग घरों से बाहरे निकले। कुछ लोगों ने बताया कि बहिष्कार से विकास नहीं होगा। बल्कि पंच व सरपंच को चुनने से इलाके में विकास कार्य होंगे। 

राजोरी में मतगणना स्थल पर फर्नीचर में लगाई आग
मंगलवार को मेंढर ब्लाक में हुए मतदान के दौरान गुरसाई क्षेत्र की तांवी पंचायत में मारपीट और बवाल हो गया। इस कारण कई घंटे मतदान बंद रहा। हंमामे को देखते हुए पंचायत के तीन वार्डों 4, 5, 6 का मतदान रद्द करने के साथ ही इन वार्डों में पुन: मतदान कराने के लिए पत्र लिखा गया है। दूसरी तरफ  राजोरी के ख्वास इलाके में बेला पंचायत में वोटों की गिनती को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। कुछ शरारती तत्वों ने स्कूल में बने मतगणना स्थल पर फर्नीचर को आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed