फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poor women will learn the art of branding and making old clothes new

Jammu News: गरीब महिलाएं सीखेंगी ब्रांडिंग और पुराने कपड़ों को नया बनाने की कला

विज्ञापन
Poor women will learn the art of branding and making old clothes new
एमओयू के साथ कुलपति डॉ संजय गुप्ता व फिक्की फ्लो कीं सदस्य स्रोत - फिक्की फ्लो
जम्मू। फिक्की फ्लो और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन सोनीपत ने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता किया है। दोनों मिलकर महिलाओं को ऑनलाइन कोर्स कराएंगे। इसके तहत ब्रांडिंग यानी अपने काम को पहचान दिलाने की तरकीबें, पुराने कपड़ों को नया बनाने का तरीका और रंगों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


समझौते पर फिक्की फ्लो की अध्यक्ष पूनम शर्मा और यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉॅ. संजय गुप्ता ने दस्तखत किए। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर खादी बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन डॉॅ. हिना शफी भट भी शामिल हुईं। उन्होंने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इससे गांव और छोटे शहरों की महिलाएं कुछ नया सीखकर अपना काम शुरू कर सकेंगी।
विज्ञापन

पूनम शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाएं अपने दम पर आगे बढ़ें और अपना काम खुद चला सकें। यह समझौता उसी दिशा में एक कदम है।
कुलपति डॉ संजय गुप्ता ने कहा कि हमारी यूनिवर्सिटी चाहती है कि डिजाइन की पढ़ाई सिर्फ बड़े शहरों तक ही न रहे, बल्कि वहां तक पहुंचे जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉॅ. विदुषी वशिष्ठ, अंबिका मर्गोत्रा और जॉन वर्गीज भी शामिल हुए। साथ ही फिक्की फ्लो की सदस्य सुनीती अब्बी, अंजलि अग्रवाल, अंकुरिता पाठक और अंशु अग्रवाल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed