{"_id":"7df65be6b455631ccc8820a5703cb5b2","slug":"poor-quality-meat-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब क्वालिटी का मीट बेचने पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब क्वालिटी का मीट बेचने पर जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Jul 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर में कई दुकानों पर मानकों के हिसाब से मीट की बिक्री नहीं की जा रही है। जम्मू नगर निगम के वेटरनरी विंग ने शहर की दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच की।
विज्ञापन
इसमें खासकर मीट की जांच करते हुए करीब पचास किलोग्राम खराब मीट नष्ट किया। विंग के अधिकारी डा. जफर इकबाल के नेतृत्व में टीम ने शहर के बीसी रोड, गुज्जर नगर, जानीपुर और छन्नी के पुलिस लाइन इलाकों में दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने दुकानदारों द्वारा बेचने के लिए रखा पचास किलो खराब मीट नष्ट किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही दुकानदारों से 3300 रुपयों का जुर्माना भी एकत्रित किया। वेटरनरी विंग के अधिकारी ने कहा कि ग्र्राहक दूध और मीट से संबंधित अपनी शिकायतों को निगम के टाल फ्री नंबर 1800180333 पर फोन करके या फिर सीधे उनसे संपर्क करके भी दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन