{"_id":"658d335aa670f2a74f042448","slug":"poonch-three-to-four-suspects-seen-in-shahpur-sector-security-forces-searched-villages-and-forests-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ: शाहपुर सेक्टर में तीन से चार संदिग्ध दिखे, सुरक्षाबलों ने गांवों और जंगलों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ: शाहपुर सेक्टर में तीन से चार संदिग्ध दिखे, सुरक्षाबलों ने गांवों और जंगलों को खंगाला
Thu, 28 Dec 2023 02:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:05 PM IST
सार
सुरक्षाबलों को शाहपुर सेक्टर में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद एसओजी पुंछ, सीआरपीएफ और सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। गांव इलामाबाद, नूनाबांडी, कंडियारा, सरल, गलीपिंडी, थानपीर, दराढींगला में छानबीन की गई।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास तीन से चार संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को दिनभर खंगाला। सुरक्षाबलों ने गांवों के अलावा जंगलों, पहाड़ों व नालों की छानबीन की, परंतु शाम तक किसी संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुरक्षाबलों को शाहपुर सेक्टर में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद एसओजी पुंछ, सीआरपीएफ और सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। गांव इलामाबाद, नूनाबांडी, कंडियारा, सरल, गलीपिंडी, थानपीर, दराढींगला में छानबीन की गई।
विज्ञापन
संदिग्धों को लेकर लोगों से पूछताछ की। नियंत्रण रेखा से सटे उक्त क्षेत्र आतंकियों की ओर से सुरक्षित घुसपैठ के बाद आगे बढ़ने के रूट के तौर पर प्रयोग किए जाते रहे हैं। इसके चलते सुरक्षाबलों ने दिन भर इलाके को खंगाला। वहीं, बर्फबारी न होने के चलते आतंकियों की घुसपैठ के संभावित क्षेत्र अभी बंद नहीं हो पाए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिले में सेना की ओर से पहले से चौकसी बढ़ाई हुई है।
विज्ञापन