फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch terror attack: Over 50 detained for questioning search operation enters fourth day

Poonch Terror Attack: पूछताछ के लिए 15 OGW समेत 50 लोग हिरासत में, क्या हमले में आतंकी रफीक का हाथ

Mon, 24 Apr 2023 01:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 24 Apr 2023 01:10 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, भाटादूडियां आतंकी हमले के पीछे पीओजेके में मौजूद आतंकी रफीक नाई की मुख्य भूमिका के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Poonch terror attack: Over 50 detained for questioning search operation enters fourth day
पुंछ में तलाशी अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले के भाटादूडियां इलाके में सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले के सिलसिले में अब तक 15 ओजीडब्ल्यू समेत 50 लोगों को पूछताछ के हिरासत में लिया गया है। कुछ को पूछताछ के बाद छोड़ भी दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, भाटादूडियां आतंकी हमले के पीछे पीओजेके में मौजूद आतंकी रफीक नाई की मुख्य भूमिका के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन


आतंकी रफीक इसी क्षेत्र का रहने वाला है और 16 वर्ष पहले नियंत्रण रेखा के उस पार भाग गया था। जहां रफीक नाई की उस पार आतंकी संगठनों में अच्छी खासी पैठ है वहीं अपने मूल स्थान के साथ ही उपजिला में भी उसकी मजबूत पकड़ है।
विज्ञापन


उधर, भाटादूडियां समेत आसपास के इलाकों में पुलिस और सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। इससे पहले किश्तवाड़ में रविवार को सैकड़ों लोगों ने हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार के प्रति एकजुटता दिखाते हुए कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Poonch Attack: भाटादूड़ियां में बिखरे हैं जवानों की पेटियों के टुकड़े, टोपियां और अधजली वर्दी झकझोर रही दिल


पुंछ जिले में सैन्य जवानों पर आतंकी हमले की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने भाटादूड़ियां जंगल और मौका-ए वारदात का डंप डाटा खंगालना शुरू कर दिया है। मौका-ए वारदात और इसके आसपास के इलाकों में एनआईए और पुलिस ने उस दिन इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन का डाटा खंगालना शुरू किया है।

ताकि पता लगाया जा सके कि किन-किन लोगों की किसके के साथ बातचीत हुई है। जिस तरह से आतंकियों ने सैन्य वाहन को निशाना बनाया, उससे साफ पता चलता है कि आतंकियों ने पूरी रणनीति के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही उन्हें स्थानीय स्तर पर मदद मिली है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर आतंकियों की मदद करने वालों तक एनआईए नहीं पहुंची पाई है।

ये भी पढ़ें- Poonch Terror Attack: हमले के लिए चुना सटीक समय और घटनास्थल, जवाबी टुकड़ी से बचने को नाला व जंगल का लिया सहारा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed