फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Terror Attack: NIA team reached spot and collected evidence, army team also investigation

Poonch Terror Attack: एनआईए की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच जुटाए साक्ष्य, सेना की टीम भी कर रही गहन जांच

Fri, 21 Apr 2023 01:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 01:46 AM IST
सार

एनआईए के अलावा तमाम खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। यहां एजेंसियां अपने अपने स्तर पर जांच करेंगी।

विज्ञापन
Poonch Terror Attack: NIA team reached spot and collected evidence, army team also investigation
पुंछ में आतंकी हमले के बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ हमले की जांच करने के लिए एनआईए की विशेष टीम पुंछ में पहुंच गई है। यहां टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। हालांकि राजोरी नरसंहार की जांच भी एनआईए के पास है और तीन महीने का अधिक समय बीत जाने के बाद भी एनआईए के पास इस हमले की कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है।

विज्ञापन


संभव है कि दिल्ली से भी एनआईए के कुछ अधिकारियों की टीम शुक्रवार को पुंछ पहुंचेगी। क्योंकि पाकिस्तान से लगातार राजोरी और पुंछ जिलों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। जबकि श्रीनगर में जी 20 की बैठक भी होने वाली है।
विज्ञापन


एनआईए के अलावा तमाम खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी पुंछ के लिए रवाना हो चुके हैं। यहां एजेंसियां अपने अपने स्तर पर जांच करेंगी। वहीं बता दें कि राजोरी के ढांगरी नरसंहार के बाद अब तक आतंकियों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढांगरी में मारे गए लोगों के परिवार का कहना है कि इस नरसंहार की नाकामी का ही नतीजा है कि पड़ोसी मुल्क की इतनी हिम्मत हुई है कि उन्होंने जवानों पर इस तरह का हमला किया है।

आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों में से चार पंजाब के, एक ओड़िशा का निवासी

जम्मू-पुंछ हाईवे पर आतंकी हमले में शहीद होने वाले पांच जवानों में से चार का ताल्लुक पंजाब से और एक का ओड़िशा का निवासी है। शहीद जवानों की पहचान सिपाही हरकिशन सिंह निवासी तलवंडी पंजाब (इसके सिर पर गोली का घाव है), लांस नायक कुलवंत सिंह निवासी गांव चिरक पंजाब (इसके टांग के ऊपरी भाग में गोली का घाव) है। 



हवलदार मंदीप सिंह निवासी गांव चनकोईयां कंकन पंजाब (बांए कंधे पर गोली का घाव), सिपाही सेवक सिंह निवासी भागा पंजाब (वाहन में ही पूरी तरह जला हुआ) और लांस नायक देबाशीश निवासी अलगुम समिल कनडयाट ओडिशा (वाहन में पूरी तरह झुलसा हुआ मिला) के रूप में हुई है।

इन शहीद जवानों के बलिदान को सैन्य अधिकारियों ने सलाम किया है, जबकि एक जवान शक्तिवेल घायल है, जिसे सैन्य अस्पताल राजोरी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed