{"_id":"644182092b7b4aa895059c88","slug":"poonch-terror-attack-four-punjab-and-one-orissa-resident-among-martyrs-treatment-of-injured-in-rajori-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Terror Attack: शहीदों में चार पंजाब और एक ओडिशा निवासी, घायल जवान का राजोरी में चल रहा है उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Terror Attack: शहीदों में चार पंजाब और एक ओडिशा निवासी, घायल जवान का राजोरी में चल रहा है उपचार
Fri, 21 Apr 2023 12:05 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:05 AM IST
सार
पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना की 49 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) का एक सैन्य वाहन भिंबर गली से गांव संगयोट स्थित सैन्य मुख्यालय की तरफ जा रहा था। इसी बीच आतंकियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुंछ हमले में शहीद जवान
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले के भाटादूड़ियां इलाके में आतंकी हमले में शहीद चार जवान पंजाब और एक ओडिशा निवासी थे। राजोरी स्थित व्हाइट नाइन कोर मुख्यालय ने इसकी जानकारी दी है। शहीदों में पंजाब निवासी हवलदार मनदीप सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, कुलवंत सिंह, सेवक सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
ओडिशा निवासी की पहचान सिपाही देबाशीष के तौर पर हुई है। सेना ने कहा कि वह शहीदों के परिजनों के साथ खड़ी है। वह सभी की बलिदान को सलाम करती है। इस हमले में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
आतंकी संगठन पीएएफएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है। श्रीनगर में अगले महीने 22 से 24 मई के बीच जी-20 की बैठक को देखते हुए पुलिस ने सेना को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है। पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार दोपहर बाद तीन बजे के करीब सेना की 49 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) का एक सैन्य वाहन भिंबर गली से गांव संगयोट स्थित सैन्य मुख्यालय की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान भाटादूड़ियां और तोता गली के बीच अचानक आतंकियों ने घने कोहरे व बारिश के बीच इस वाहन पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, फिर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड हमले से वाहन में लगी भयंकर आग की चपेट में आने से पांच जवान शहीद हो गए। बारिश और कम दृश्यता के कारण उन्हें हमले के बाद आसानी से भाग निकलने का मौका मिल गया।