फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Terror Attack: Eid was not celebrated in Sangyot village in mourning, prayed families martyrs

Poonch Terror Attack: पुंछ हमले के शोक में संगयोट गांव में नहीं मनी ईद, शहीदों के परिजनों के लिए मांगी दुआ

Sat, 22 Apr 2023 12:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 12:54 PM IST
सार

संगयोट गांव के सरपंच ने बताया कि इस हमले का सभी गांव वालों ने विरोध जताया है। इसलिए इस दुख की घड़ी में उन्होंने त्योहार नहीं मनाया। सभी शहीदों के परिजनों के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
Poonch Terror Attack: Eid was not celebrated in Sangyot village in mourning, prayed families martyrs
जम्मू में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी हमले में पांच जवानों के शहीद होने का दुख देश भर के लोगों में है। शनिवार को देश के सभी हिस्सों में ईद मनाई गई लेकिन जिस इलाके में जवानों पर आतंकी हमला हुआ वहां के लोगों ने ईद नहीं मनाई। सिर्फ नमाज अदा कर शहीदों के परिजनों के लिए दुआ मांगी गई।

विज्ञापन

गांव वाले शहीदों के परिजनों के साथ खड़े

संगयोट गांव के सरपंच ने बताया कि इस हमले का सभी गांव वालों ने विरोध जताया है। इसलिए इस दुख की घड़ी में उन्होंने त्योहार नहीं मनाया। सभी शहीदों के परिजनों के साथ खड़े हैं। बताया कि हमले के बाद से गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षाबलों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य भी चलाया था। 

विज्ञापन

इफ्तार पार्टी के लिए फल और सब्जी लेने गए थे जवान 

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार दोपहर बाद तीन बजे के करीब सेना की 49 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) का सैन्य वाहन रसद लेकर भिंबर गली से गांव संगयोट स्थित सैन्य मुख्यालय रहा था। इस समय हमला हुआ उस समय वाहन में इफ्तार पार्टी के लिए सब्जियां, फल, अंडे एवं अन्य सामग्री लदी हुई थी। जवान मुख्यालय से सुबह ही खाद्य सामग्री लेने बींबर गली गए हुए थे। ताकि समय पर सामान लाकर कंपनी में पहुंचाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद सेना ने खंगाले राजोरी के जंगल 

राजोरी और पुंछ सीमा से सटे भाटादूड़ियां क्षेत्र में आतंकी के बाद सेना ने हरकत में आते हुए राजोरी के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। सेना के जवानों ने बीजी और मंजाकोट से सटे जंगली इलाकों में चप्पे-चप्पे को खंगालना शुरू कर दिया है। 

 

इस हमले में शहीद होने वालों में चार जवान पंजाब और एक ओडिशा का है। हमलावरों की संख्या चार से पांच बताई गई है।आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed