फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poonch Terror Attack: Cremation of martyrs Birendra Singh and Gautam Kumar to held in Jammu Kashmir

Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में होगी बलिदानी बीरेंद्र सिंह और गौतम कुमार की अंत्येष्ठि, परिजन रवाना

Sun, 24 Dec 2023 01:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 01:20 PM IST
सार

आतंकी हमले में बलिदान हुए कोटद्वार के गौतम कुमार और बमियाला गांव के नायक बीरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार जम्मू-कश्मीर में ही किया जाएगा। इसके लिए उनके परिजन और अन्य रिश्तेदार जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
poonch Terror Attack: Cremation of martyrs Birendra Singh and Gautam Kumar to held in Jammu Kashmir
Poonch Terror Attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में बलिदान हुए कोटद्वार के गौतम कुमार और बमियाला गांव के नायक बीरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार जम्मू-कश्मीर में ही किया जाएगा। इसके लिए उनके परिजन और अन्य रिश्तेदार जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि बलिदानी गौतम कुमार के परिजन व आस-पड़ोस के लोग पार्थिव शरीर को कोटद्वार स्थित आवास पर लाने की जिद पर अड़े रहे। बाद में सेना के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने शिनाख्त नहीं होने की बात कहते हुए परिजनों और रिश्तेदारों को जम्मू-कश्मीर जाने की बात कहकर उन्हें जम्मू-कश्मीर आने के लिए मना लिया।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओपी फरस्वाण ने बताया कि गढ़वाल के दोनों बलिदानी गौतम और बीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय राइफल के जवान हैं। सेना की ओर से बलिदानियों की शिनाख्त के लिए परिजनों को जम्मू-कश्मीर बुलाया गया था। शिवपुर निवासी बलिदानी गौतम कुमार के परिजन तो राजी थे, लेकिन आसपास के लोग बलिदानी का पार्थिव शरीर घर लाने पर अड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के समझाने के बाद लोग शांत हुए। उन्होंने बताया कि दोनों शहीदों के परिजनों को प्रशासन के वाहन से जौलीग्रांट हवाई अड्डा ले जाया गया, वहां से वायुसेना के एयर क्राफ्ट से उन्हें जम्मू के लिए रवाना किया गया। बलिदानी गौतम कुमार के परिवार से बड़ा भाई राहुल, मामा अनिल कुमार, चचेरा भाई कुलदीप और जीजा प्रदीप गोडियाल गए हैं। इस मौके पर बलिदानी के यूनिट के मेजर, जीआरआरसी के अधिकारी के साथ ही एसडीएम सोहन सिंह सैनी, नायब तहसीलदार कमल सिंह राठौर, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

इधर बमियाला के ग्राम प्रधान कमलकांत ने बताया कि शनिवार को प्रशासन की ओर से राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार सिद्धवान गांव पहुंचे और सेना के संदेश से परिजनों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बलिदानी की पार्थिव देह गांव नहीं लाई जा रही है और उनका अंतिम संस्कार जम्मू कश्मीर में ही किया जाएगा। वार्ता करने के बाद बलिदानी बीरेंद्र के बड़े भाई धीरेंद्र सिंह, चचेरे भाई रविंद्र सिंह, मामा महावीर सिंह और बहनोई मोहन सिंह राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार के साथ जम्मू-कश्मीर आने के लिए रवाना हुए।

ऋतु खंडूड़ी पहुंचीं बलिदानी के घर

शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बलिदानी गौतम कुमार के शिवपुर रेशम फार्म स्थित घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि गौतम ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने बलिदानी की मां नीलम देवी व अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed