फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poonch jawan Abdul Majid fallen in rajouri encounter mother and father crying

अब्दुल माजिद: बिलखते हुए मां ने कहा- अगर पता होता तो मैं उसे वापस जाने ही न देती, भाई ने भी दी है शहादत

Fri, 24 Nov 2023 12:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 12:56 PM IST
सार

राजोरी मुठभेड़ में पुंछ के गांव अजोट के रहने वाले हवलदार अब्दुल माजिद भी आतंकियों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा।

विज्ञापन
poonch jawan Abdul Majid fallen in rajouri encounter mother and father crying
पुंछ - फोटो : मुनीष शर्मा

विस्तार

मुझे क्या पता था कि मेरा मजीद अंतिम छुट्टी पर आया है। अगर पता होता तो मैं उसे वापस जाने ही न देती। यह बातें राजोरी मुठभेड़ में पुंछ के बलिदानी अब्दुल माजिद की मां ने बिलखते हुए कहीं। वह बेटे के बलिदान की खबर के बाद से ही भूखी-प्यासी अपने बेटे के बलिदान पर आंसू बहाए जा रही हैं। उनका कहना है कि नौकरी पर जा रहे मजीद ने कहा था कि जल्द ही वापस आऊंगा। जब भी फोन पर बात करता तो मैं खाने की पूछती थी। वह कहता था कि अम्मा तुम भी बस एक ही बात पूछती हो।

विज्ञापन


राजोरी मुठभेड़ में पुंछ के गांव अजोट के रहने वाले हवलदार अब्दुल माजिद भी आतंकियों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को लेकर काफिला गांव में दाखिल हुआ तो उनके घर पर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में घर पहुंचे लोगों ने भारत माता की जय, अब्दुल माजिद अमर रहें, आदि नारे लगाकर बहादुर जवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


अब्दुल माजिद के पार्थिव शरीर को पुलिस और सेना के उच्च अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उनके पिता और बच्चों ने भी उन्हें आखिरी सलामी दी। नन्हें बच्चों की तरफ से जब अपने पिता को इस तरह सलामी देते हुए जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं। उनके घर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्हें उनके गांव में ही शुक्रवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

poonch jawan Abdul Majid fallen in rajouri encounter mother and father crying
अब्दुल माजिद के बच्चे अपने पिता की तस्वीर थामे हुए - फोटो : मुनीष शर्मा

अब्दुल के खानदान में 30 से 40 लोग कर रहे देश सेवा, भाई ने भी दी है शहादत
हवलदार अब्दुल मजीद के बलिदान होने की खबर ने मजीद के रिश्तेदारों के धीरे-धीरे सूख रहे जख्मों को हरा कर दिया है। इसके चलते छह वर्ष पहले देश के लिए बलिदान होने वाले उसके मौसेरे भाई मोहम्मद नसीर की याद में भी उनके आंसू बहने लगे हैं। 

अब्दुल मजीद के मामा सेवानिवृत्त हवलदार मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि आज मजीद के साथ नसीर की शहादत की यादें भी ताजा हो गईं। उसने 2017 में पुंछ के भींबर गली में बलिदान दिया था। हम धीरे-धीरे नसीर का गम भूलने लगे थे। इन शहादतों के गम के साथ हमें अपने बच्चों पर गर्व भी है जो देश के लिए अपना बलिदान देकर सदा के लिए अमर हो गए। मरना तो एक दिन सभी को है। लेकिन, देश के लिए मरने का सौभाग्य किसी-किसी को ही मिलता है। हमारे खानदान के 30 से 40 लोग पुलिस, बीएसएफ व सेना में हैं। हम आगे भी बलिदान देने से पीछे नहीं हटेंगे।

poonch jawan Abdul Majid fallen in rajouri encounter mother and father crying
बलिदान बेटे के लिए पिता की आखिरी दुआ - फोटो : मुनीष शर्मा

राजोरी में कालाकोट क्षेत्र के बाजीमाल में बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो खूंखार आतंकियों को मार गिराया गया है। इस गोलीबारी में दो कैप्टटन सहित पांच जवान बलिदान हो गए। इनमें 63 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन एमवी प्रांजल (मंगलोर, कर्नाटक), 9 पैरा के कैप्टन शुभम गुप्ता (आगरा), 9 पैरा के हवलदार कमांडो अब्दुल माजिद (अजोट, पुंछ), लांसनायक संजय बिष्ट (हल्ली पादली, नैनीताल उत्तराखंड) व पैराट्रूपर सचिन लौर (अलीगढ़, उत्तर प्रदेश) बलिदान हुए। कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, लांसनायक संजय बिष्ट व पैराट्रूपर सचिन लौर के पार्थिव शरीर को जम्मू में अंतिम स्लामी दी। 

पुंछ के गांव अजोट के हवलदार अब्दुल मजीद अपने पीछे तीन नन्हे बच्चे छोड़ गए। इन बच्चों को इस बात का पता तक नहीं है कि उनके सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया। घटना से अनजान बड़ा बेटा अब भी सेना में भर्ती होने की बात कहता है।

सुबह से घर में लगी भीड़ और जमा महिलाओं को रोते देख बलिदानी का बड़ा बेटा साहिल (8) बड़ों को देख कभी रोने लगता है, फिर अन्य बच्चों के साथ बातें करने लगता है। लेकिन, छोटे बेटे राहिल (6) और बेटी महिरा (4) को पता ही नहीं कि उनके परिवार पर किस प्रकार का कहर टूटा है।

बेटा ने कहा- मैं भी सेना की वर्दी पहनूंगा
ये दोनों घर में आए रिश्तेदारों के बच्चों के साथ उछल-कूद करते नजर आए। हालांकि, बलिदानी मजीद के बड़े बेटे को भी पूरी तरह पिता के बलिदान का पता नहीं है। लेकिन, यह पूछे जाने पर कि पढ़-लिख कर क्या करने वाला है, तो वह कहता है कि वह सेना में जाएगा। वो भी बड़े होकर सेना की वर्दी पहनेगा। पिता का फोटो थमे साहिल बताता है कि तीन-चार दिन पहले पापा से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने अच्छे से पढ़ाई करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed