फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poonch encounter Five soldiers martyred Mehbooba Mufti said Aryan is being harassed because of surname Khan

पांच बड़ी खबरें: पुंछ में पांच जवान शहीद, बांदीपोरा और अनंतनाग में दो आतंकियों का खात्मा

Mon, 11 Oct 2021 05:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 11 Oct 2021 05:50 PM IST
सार

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में सुरनकोट मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच अभी मुठभेड़ जारी है। चार से पांच आतंकी घिरे हुए हैं।  अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया है। मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उधर, बांदीपोरा में कई घंटे तक चली मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
poonch encounter Five soldiers martyred Mehbooba Mufti said Aryan is being harassed because of surname Khan
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में सुरनकोट मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच अभी मुठभेड़ जारी है। चार से पांच आतंकी घिरे हुए हैं। सेना को रविवार देर रात इनपुट मिला कि सुरनकोट में आतंकी मौजूद हैं। सेना की टुकड़ी ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। लेकिन मौसम बाधक बन गया। जिसके बाद तड़के सुरक्षाबलों ने फिर से अभियान शुरू किया। सूत्रों का कहना है कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी में एक जीसीओ और चार जवान शहीद हो गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पांच जवान शहीद: साल की सबसे बड़ी घटना, 2020 में पाकिस्तान ने की थीं ऐसी ही दो नापाक हरकतें
आईबी(अंतरराष्ट्रीय सीमा) और एलओसी(नियंत्रण रेखा) पर संघर्षविराम का उल्लंघन तो नहीं, लेकिन पाकिस्तान आतंकियों को कश्मीर घाटी में घुसपैठ कराने की हर चाल चल रहा है। सीमा पार आतंकी लॉंट पैड सक्रिय हैं। यहीं से रविवार देर रात आतंकी पुंछ के सुरनकोट में दाखिल हुए। आतंकियों से मुठभेड़ में एक जेसीओ(जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और चार जवान शहीद हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

महबूबा मुफ्ती का भड़काऊ बयान: मुसलमान होने की वजह से आर्यन को किया जा रहा है परेशान

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के भड़काऊ बयान दिया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि आर्यन खान(अभिनेता शाहरुख खान के बेटे) को इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि वह मुसलमान है। चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे के मामले में निष्पक्ष जांच के बजाय केंद्रीय एजेंसियां 23 साल के लड़के के पीछे इस वजह से पड़ी हैं क्योंकि उसका उपनाम खान है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



दो आतंकियों का सफाया: बांदीपोरा में इम्तियाज डार का खात्मा, नागरिकों की हत्या में था शामिल
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया है। मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उधर, बांदीपोरा में कई घंटे तक चली मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। जिसकी पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई। वह टीआरएफ का आतंकी था, जोकि शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था। इसके साथ वह अन्य आतंकी हमलों में शामिल था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीजन की पहली बर्फबारी: अमरनाथ धाम, जोजिला दर्रा और साधना टॉप पर हिमपात, कश्मीर में मौसम हुआ सुहावना
जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। ताजा हिमपात बाबा अमरनाथ की गुफा, जोजिला दर्रा और साधना टॉप पर हुआ है। बर्फबारी के चलते पर्यटकों में काफी उत्साह है। उधर, जम्मू जिले में रविवार देर रात मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी। गरज के साथ बारिश भी शुरू हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ेंः- भय और आक्रोश से भरा मन: कश्मीर से जम्मू लौटे 70 फीसदी कर्मचारी, बोले- 90 जैसे हालात बनाए जा रहे हैं    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed