फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poonch encounter Despite rain army personnel remained in forest action started again as soon as weather cleared

ऑपरेशन भाटादूड़ियां: बारिश के बीच जंगल में डटे सेना के जवान, मौसम साफ होते ही फिर शुरू की कार्रवाई

Sat, 23 Oct 2021 09:31 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 09:31 PM IST
सार

दसवें दिन भी पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग जड़ांवाली गली से बींबर गली के बीच यातायात के लिए बंद रहा।

विज्ञापन
poonch encounter Despite rain army personnel remained in forest action started again as soon as weather cleared
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्म-कश्मीर के पुंछ जिले भर में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई बारिश के बीच आम लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में बंद रहे। वहीं मेंढर के बाटादूड़ियां जंगल में बारिश के बीच सेना के जवान आतंकियों के खिलाफ दसवें दिन भी जारी अभियान में डटे रहे। इस बीच जैसे ही दोपहर को मौसम साफ हुआ तो सेना व अन्य सुरक्षाबल के जवानों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जो अंधेरा होने तक जारी रहा।

विज्ञापन


इस दौरान शुक्रवार रात से मुठभेड़ स्थल पर किसी भी तरफ से कोई गोलीबारी नहीं हुई। दसवें दिन भी पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग जड़ांवाली गली से बींबर गली के बीच यातायात के लिए बंद रहा।
विज्ञापन

 यह भी पढ़ें- अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें: अमन-युवा और विकास पर फोकस, कांग्रेस-मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार से सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह आतंकियों की तरफ से भाटादूड़ियां जंगल में सेना के जवानों पर गोलीबारी की गई थी। इसके बाद दिन भर जंगल में रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। इसके बाद रात्रि आठ बजे से क्षेत्र में जोरदार बारिश होने लगी थी। सैकड़ों जवान बारिश के बीच अपने-अपने स्थानों पर डटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed