फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poonch encounter big attack on terrorists Appeal is being made from mosque people are instructed not to come out of house

कश्मीर: आतंकियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत

Tue, 19 Oct 2021 07:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 07:01 PM IST
सार

लोगों को हिदायत दी गई है कि वह अपने-अपने घरों में ही रहें। इलाके की दुकानें बंद करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही मस्जिद से अपील की जा रही है।

विज्ञापन
poonch encounter big attack on terrorists Appeal is being made from mosque people are instructed not to come out of house
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पुंछ के जंगल में छिपे आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी हो रही है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह अपने-अपने घरों में ही रहें। इलाके की दुकानें बंद करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही इस संबंध में मस्जिद से अपील भी की जा रही है। सूचना है कि पुंछ में अतिरिक्त पैरा कमांडो और सैन्य कर्मियों को भेजा गया है। जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश कर ऑपरेशन को पूरी एहतियात बरतते हुए जल्द खत्म करने की रणनीति के तहत यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


कुछ ही देर पहले ही सेना प्रमुख यहां पहुंचे थे। इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तमाम जानकारी दी थी। जिसके बाद संभावना जताई जा रही थी कि नरवणे आतंकियों पर कार्रवाई करने को लेकर कोई बड़ा एक्शन लेने का आदेश दे सकते हैं। सोमवार को भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच सेना ने दो बड़े धमाके किए थे। ये धमाके आईईडी लगाकर किए गए।

विज्ञापन

ब्लास्ट कर उड़ाए गए आतंकियों के ठिकाने

बताया जा रहा है कि सेना को आतंकियों के ठिकाने मिले थे, जिन्हें धमाके से उड़ाया गया। सेना ने घेराबंदी को कड़ा कर दिया है, लेकिन घना जंगल होने की वजह से सेना का ऑपरेशन कदम दर कदम आगे बढ़ रहा है। पुंछ में भौगोलिक परिस्थितियां बेहद कठिन हैं। पहाड़ की ढलान पर घना जंगल है। बीच में नाले भी हैं। ऐसी परिस्थितियों में पूरी एहतियात के साथ ही ऑपरेशन को चलाया जा रहा है।

घने जंगल में चल रहे ऑपरेशन को अत्याधुनिक हथियारों से अंजाम दिया जा रहा है

आतंकियों के चिह्नित ठिकानों पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। सेना ने सोमवार को ड्रोन का इस्तेमाल भी किया। ड्रोन से चिह्नित ठिकानों पर ग्रेनेड दागे गए, जिससे देर तक इलाका धमाकों से गूंजता रहा। घने जंगल में चल रहे ऑपरेशन को अत्याधुनिक हथियारों से अंजाम दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट: साहब, हम तो कश्मीर छोड़ जा रहे हैं, पर धर्म को बदनाम होने से बचा लो, हमारा मिनी बिहार सलामत रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed