{"_id":"6257b7eed0502d36314ffc4f","slug":"poonch-bribery-case-sho-ved-prakash-on-13-days-remand-property-may-also-be-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ रिश्वत केस: एसएचओ वेद प्रकाश 13 दिन की रिमांड पर, संपत्ति की भी हो सकती है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ रिश्वत केस: एसएचओ वेद प्रकाश 13 दिन की रिमांड पर, संपत्ति की भी हो सकती है जांच
Thu, 14 Apr 2022 12:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:51 PM IST
सार
पुंछ के लोरन पुलिस स्टेशन के एसएचओ वेद प्रकाश को 13 दिन की रिमांड पर लिया गया है। आने वाले दिनों में सीबीआई इंस्पेक्टर के निजी खातों की जानकारी भी प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
घूस
- फोटो : Social media
विस्तार
रिश्वत मामले में गिरफ्तार इंस्पेक्टर एवं पुंछ के लोरन पुलिस स्टेशन के एसएचओ वेद प्रकाश को 13 दिन की रिमांड पर लिया गया है। सीबीआई ने बुधवार को सीबीआई अदालत में वेद प्रकाश को पेश किया। यहां उनकी रिमांड के लिए आवेदन किया गया। इस पर अदालत ने मंजूरी दी। इससे पहले सीबीआई की टीम ने इंस्पेक्टर के आरएस पुरा स्थित हरीपुर गांव में छापा मारा। यहां से कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में सीबीआई इंस्पेक्टर के निजी खातों की जानकारी भी प्राप्त करेगी। साथ ही उनकी संपत्ति का आंकलन भी किया जाएगा, ताकि यह देखा जाए कि इंस्पेक्टर ने कितनी बेनामी और भ्रष्टाचार से संपत्ति जमा की हुई है। बता दें कि सीबीआई की टीम ने इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें पुंछ से जम्मू लाया गया। बुधवार को ही वेद प्रकाश को अदालत में पेश किया गया, ताकि रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाए।
विज्ञापन