{"_id":"6486f9d86d2738d06f06aa34","slug":"poonch-accident-tata-sumo-crashes-in-mendhar-poonch-11-people-injured-hospitalized-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Accident: पुंछ के मेंढर में टाटा सूमो खेत में गिरी, दो बच्चों समेत 12 लोग जख्मी, 4 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Accident: पुंछ के मेंढर में टाटा सूमो खेत में गिरी, दो बच्चों समेत 12 लोग जख्मी, 4 की हालत गंभीर
Mon, 12 Jun 2023 04:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 12 Jun 2023 04:26 PM IST
सार
मेंढर में एक वाहन हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
Poonch Accident
- फोटो : संवाद
विस्तार
पुंछ के उप जिला मेंढर में टाटा सूमो नाले के किनारे खेत में गिरने से 2 बच्चों समेत 12 यात्री घायल हो गए। 8 घायलों को उपजिला अस्पताल मेंढर और 4 गंभीर लोगों को जीएमसी राजोरी में भर्ती करवाया गया है। हादसा सोमवार बाद दोपहर करीब तीन बजे हुआ।
विज्ञापन
टाटा सूमो (जेके12 3051) सवारियां लेकर सुरनकोट तहसील मुख्यालय से उपजिला मेंढर की तरफ जा रही थी। गुरसाई में गाड़ी चालक के नियंत्रण से बाहर होकर नाले के किनारे खेतों में गिर गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। चीख पुकार सुन लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूचना पर गुरसाई थाने से पुलिस भी पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। फिर उपजिला अस्पजाल मेंढर में दाखिल करवाया गया। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी मेंढर डॉ. अशफाक अहमद ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत एंबुलेंस भेज घायलों को अस्पताल लाया गया। 4 गंभीर घायलों को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान नाजिया कौसर (32) पत्नी नाजक हुसैन, अरबाज अहमद (2) पुत्र नाजक हुसैन निवासी फजलाबाद (सुरनकोट), मुजफ्फर इकबाल (26) पुत्र बरकत हुसैन निवासी गोलद मेंढर, कौसर (30) पत्नी अकबर हुसैन निवासी बेहरा मेंढर, नसीम अख्तर (30) पत्नी मोहम्मद राशिद, कालू (39) पुत्र अली मोहम्मद छांचमॉल शोपियां कश्मीर शामिल हैं।
इसके अलावा मोहम्मद फारूक (30) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी छजला मनकोट, नियाज अहमद (32) पुत्र मोहम्मद खुर्शीद डराना मेंढर, राबिया कौसर (22) पत्नी कोफित खान निवासी संगला गोलद मेंढर, मोहम्मद अकरम (42) पुत्र हसन मोहम्मद निवासी फतेहपुर मंडी, इरा सरफराज (19) पुत्री सरफराज अहमद गुरसई मेंढर भी थे।
रहीम अली (5) पुत्र अकबर हुसैन निवासी बेहरा मेंढर के रूप में हुई है। घायल मोहम्मद अकरम सीआरपीएफ में हरनी मेंढर में तैनात है। घायल मुजफ्फर इकबाल, मोहम्मद अकरम, नाजिया कौसर व अरबाज अहमद की हालत गंभीर देख जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया।