फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch 15 kg heroin sent from across the border recovered

सीमापार से नशा तस्करी: एलओसी से सटे इलाके मिली 15 किलो हेरोइन, स्थानीय तस्करों की तलाश तेज 

Sat, 26 Feb 2022 01:43 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 01:43 PM IST
सार

पुलिस और सेना के संयुक्त दल को चेकिंग के दौरान सीमा से लगे इलाके में हेरोइन की खेप बरामद हुई। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Poonch 15 kg heroin sent from across the border recovered
Heroin recovered in Poonch - फोटो : संवाद

विस्तार

सीमा पार से नशे की तस्करी को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे बालाकोट क्षेत्र में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। सुरक्षा बलों को तारबंदी के पास एक बैग में छिपाकर रखे गए 15 पैकेट मिले, जांच करने पर इनमें 15 किलो हेराइन निकली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन हेरोइन तस्करों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन


एसएसपी पुंछ रोहित बसकोत्रा ने बताया कि शनिवार को बालाकोट सेक्टर में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान एक बैग में छिपाकर रखी करीब 15 किलो हिरोइन बरामद हुई है। मेंढर थाने में मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है कि बालाकोट में इतनी बड़ी मात्रा में यह नशीला पदार्थ कहां से और कैसे आया है।
विज्ञापन


कहा कि नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल, अर्धसैनिक बल, एसओजी और पुलिस पूरी तरह चौकस है और दुश्मन की हर नापाक हरकत को नाकाम बनाने के लिए सक्षम हैं। एसएसपी ने जिले के लोगों से आह्वान किया कि वे, कहीं पर भी किसी प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी या तस्करों के बारे में जानते हैं, तो इसके बारे में पुलिस को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देने वालों का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ ही अगर आप किसी को नशीले पदार्थ की लत से पीड़ित देखते हैं तो भी पुलिस को सूचित करें। नशा पीड़ितों को उपचार एवं पुनर्वास प्रदान करवाया जाएगा।


बता दें कि जिले में नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से मादक पदार्थों की तस्करी के मामले बढ़े हैं जो चिंताजनक है। बीते माह 21 जनवरी को भी नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने 31 किलो हेरोइन पकड़ी थी। बता दें कि एक माह से पुंछ में एलओसी पर करीब 50 किलो हेरोइन पकड़ी गई है। हालांकि इन मामलों में अभी तक किसी भी तस्कर को दबोचने में सुरक्षा बलों को कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed