{"_id":"68b4b526791680a7300a5c8a","slug":"poni-local-youths-delegation-meet-deupty-cm-reasi-news-c-202-1-udh1009-126922-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्थानीय समस्याओं को लेकर युवाओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्थानीय समस्याओं को लेकर युवाओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात
विज्ञापन
कस्बे में समस्या को लेकर स्थानीय युवाओं ने डिप्टी सीएम से मुलाक़ात। फोटो _स्रोत युवाओं ने की
- फोटो : विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। स्थानीय समस्याओं को लेकर युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी से मिला। इस दौरान उन्हें लोगों के साथ पेश आ रही कई प्रकार की समस्याओं से अवगत करवाया गया।
राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल के साथ ही लेक्चरर की कमी के बारे में उन्हें बताया गया। प्राइमरी हेल्थ सेंटर को अपग्रेड करने की मांग भी की गई। स्वास्थ्य केंद्रों व स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर करने को कहा। डिप्टी सीएम ने युवाओं को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द वह स्वयं आ कर मौके का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने भरोसा दिया कि लोगों को हर समस्या को हल किया जाएगा।
इस अवसर पर अजय शर्मा, अरुणदीप सिंह, भूषण शर्मा, विपुल जमवाल,मनजोत सिंह,अर्जुन केसर, अनिल सोलन आदि मौजूद रहे।