फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poni, Landislide, Road Closed, Peoples Face Problems

Jammu News: बारिश के कारण भूस्खलन, कई जगह पर मार्ग रहा अवरुद्ध

विज्ञापन
Poni, Landislide, Road Closed, Peoples Face Problems
भूस्खलन होने से प्रभावित सड़क मार्ग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। ब्लॉक में मंगलवार रात को हुई बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन होने से सड़क मार्ग पर यातायात अवरुद्ध रहा। इस कारण लोगों को एक से दूसरे स्थान पर जाने के लिए पैदल ही कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक जल्डी से सलून जाने वाली सड़क और कुंड खनयाड़ी को जाने वाले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनाए गए मार्ग पर भारी भूस्खलन हो गया। इस वजह से लोगों विशेष विद्यार्थियों को पैदल ही सफर तय करना पड़ा। वहीं पीएमजीएसवाई विभाग के कार्यकारी इंजीनियर अंकुश अंगुराना ने बताया कि कुंड खनयाड़ी और सलून मार्ग में रात को हुई बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था। जैसे ही मार्ग बंद होने की सूचना मिली तो दो जेसीबी मशीनें लगाकर मार्ग को खोल दिया गया। जेसीबी में डीजल खत्म हो जाने से सलून मार्ग पर पड़ा मलबा हटाने में समय लग गया। शाम तक सलून मार्ग पर भी यातायात बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed