{"_id":"687be35548a4e34acf0dc1f0","slug":"poni-bhambla-accident-car-hit-man-death-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125409-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तेज रफ्तार कार पचास मीटर तक घसीटते ले गई, व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तेज रफ्तार कार पचास मीटर तक घसीटते ले गई, व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
- पौनी के भांबला के लेतर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। भांबला के लेतर क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अल्ताफ (50) निवासी गांव पोथा, जिला राजोरी के रूप में हुई है। कार सवार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (जेके11जी 8035) भांबला की तरफ जा रही थी। मोहम्मद अल्ताफ एक दुकान के बाहर आठ साल के बच्चे के साथ भांबला की ओर जाने वाली गाड़ी का इंतजार कर रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह व्यक्ति तांत्रिक के पास इलाज के लिए आया हुआ था और वापस घर जा रहा था। गाड़ी का सड़क के किनारे इंतजार करते उसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
फुटेज में दिख रहा है कि उसके साथ सात-आठ साल का बच्चा भी है। सड़क के किनारे बनी कच्ची नाली के पास खड़े व्यक्ति को पीछे से तेज रफ्तार कार टक्कर मारती है। बच्चा कच्ची नली को पार कर चुका था। वह वाहन की चपेट में आने से बच जाता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति को घसीटते हुए कार करीब पचास मीटर दूर तक ले गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद स्विफ्ट कार में सवार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शव को पुलिस ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) पौनी में भेज दिया।