{"_id":"5f9f0a9c8ebc3e9bd17d9796","slug":"poltical-news-jammu-news-jmu2220276133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी चुनाव की सरगर्मियां तेज, अभी तक चार ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी चुनाव की सरगर्मियां तेज, अभी तक चार ने भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। जिला विकास परिषद के चुनावों की आहट के बाद अरनिया ब्लाक में जहां सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। वहीं अभी तक चार महिलाओं ने इस चुनावी मैदान में उतरने के लिए हुंकार भरना शुरू कर दी है।
हालांकि गैर राजनीतिक स्तर पर होने वाले इस चुनाव में कोई भी सियासी पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा भले ही नहीं कर सकती, मगर फिर भी अंदर खाने खासतौर से भाजपा एक ऐसी एससी महिला की तलाश कर रही है, जिससे पार्टी की जीत को सुनिश्चित किया जा सके।
सूत्रों के अनुसार अभी तक ब्लाक की चार महिलाओं ने मैदान में उतरने का मन बनाया है। इनमें से एक पंडोरियां, एक सलेहड़, एक जबोयाल व एक पंचायत हल्का कठार की है। अभी इनमें से भाजपा अंदर से किस उम्मीदवार पर अपना दावं लगाएगी या कोई नया चेहरा मैदान में उतारेगी। इस पर पार्टी का कोई भी पदाधिकारी खुल कर नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
वहीं अभी तक मैदान में उतरने की हुंकार भरने वाली चारों महिलाओं में से मात्र एक को छोड़ कर अन्य तीनों की कोई भी सियासी जमीन नहीं है। यहां तक कि इन तीनों ने पंचायत स्तर पर भी चुनाव नही लड़ा है। मगर इतना जरूर है कि इनके परिवार का किसी न किसी सियासी पार्टी के साथ सफर जरूर रहा है, जिससे इनको लाभ मिल सकता है। उल्लेखनीय है कि अरनिया ब्लाक में आठ बिश्नाह ब्लाक से मिलाई गई पंचायतों के साथ कुल अठारह पंचायत हैं और इसे एससी महिला के लिए सुरक्षित रखा गया है।