फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Polling stations decorated with colorful chandeliers in kashmir

लोकतंत्र का महापर्व: रंगीन झालरों से सजे पोलिंग स्टेशन

Wed, 26 Nov 2014 01:11 AM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
Polling stations decorated with colorful chandeliers in kashmir

लोकतंत्र के महापर्व पर गांदरबल से कंगन और सोनावारी से बांडीपोरा तक जश्न का माहौल दिखा। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने भी वोटरों के उत्साह के आगे घुटने टेक दिए। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा वोट डालने पहुंचे। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर कतारें लगने लगीं। माडल मतदान केंद्रों पर वोटरों के लिए चाय-पानी का इंतजाम भी था।

विज्ञापन


इन केंद्रों में सजावट की झालरें जम्हूरियत के उत्सव को रंगीन बना रही। फिरन के अंदर कांगड़ी लटकाए वोटर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। युवा वोटरों में ज्यादा उत्साह दिखा। महिलाएं सभी मतदान केंद्रों पर पुरुषों के बराबर ही मौजूद थी। अलगाववादियों में इस बार बहिष्कार के लिए असमंजस की स्थिति अंत तक बनी रही। बाद में मतदान के दिन हड़ताल की अपील तो हुई लेकिन वह बेअसर ही रही।
विज्ञापन


गांदरबल के वाहिदपोरा पोलिंग बूथ पर सुबह 8 बजे से ही महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच चुकी थीं। यहां गर्वनमेंट ब्वायज और गर्ल्स स्कूल के बूथ साथ-साथ हैं। युवा इशफाक ने कहा कि हम अपने हक को किसी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहते। गुलाम हसन भट पहली बार वोट डालने आए थे। उन्होंने कहा कि बहिष्कार की बात बेमतलब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर ओर द‌िखा जश्न सा माहौल

Polling stations decorated with colorful chandeliers in kashmir

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस बार अपनी इस पुश्तैनी सीट से मैदान में नहीं हैं। यहां नेकां का पीडीपी और अवामी इंसाफ पार्टी से मुकाबला है। पीडीपी के प्रत्याशी काजी मोहम्मद अफजल ने कहा कि वोट किसे भी मिले लेकिन अधिकार का उपयोग जरूर होना चाहिए।

लार के दोनों पोलिंग केंद्रों पर महिलाओं की कतार पुरुषों से बड़ी थी और तहसीलदार के कैंपस से बाहर सड़क तक पहुंच गई थीं। मोहम्मद रमजान मोगरे ने कहा कि महिलाएं वोट डालने का काम पूरा कर घर में खाना बनाने जाएंगी। कंगन में वन मंत्री मियां अल्ताफ के इलाके में भी खासा उत्साह दिखा।

बड़ी संख्या में गुज्जर समुदाय के लोग हारीपोरा के मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। विकलांग महिलाएं और बुजुर्ग भी वोट डालते देखे गए। बुसन के दोनों मतदान केंद्रों पर पेयजल और शौचालय का इंतजाम किया गया था। चीवा और शादीपोरा में भी जोश का यही आलम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed