फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politics over kathua attack

'कल पाकिस्तान से बात हुई, आज हमला हो गया'

Fri, 20 Mar 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 20 Mar 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
politics over kathua attack

भारत पाकिस्तान विदेश सचिवों की वार्ता के अगले दिन ही पाकिस्तानी फिदायीन हमलावरों ने जम्मू के कठुआ स्थिति राजबाग थाने पर हमला किया। इस हमले का असर लंबे समय बाद शुरू हुई वार्ता पर पड़ना तय माना जा रहा है। हमले के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने हमले की निंदा करते हुए कहा, अभी शांतिवार्ता शुरू भी नहीं हो पाई थी और यह हमला हो गया, यह दुखद है। शिवसेना नेता संजय राउत ने सीएम मुफ्ती पर हमला करते हुए कहा, जिस मुख्यमंत्री ने मसर्रत आलम को रिहा किया उसके राज में आप हमले के अलावा क्या उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन


पीडीपी के प्रवक्ता नईम अख्तर ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, सरकार ऐसे हमलों को रोकने का पूरा प्रयास करेगी। वहीं भाजपा विधायक रविंद्र रैणा ने कहा, पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत का भरोसा तोड़ा है। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए इस बार सेना और पुलिस को पूरी आजादी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हमले में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, यह दुखद है, इस तरह के हमलों से आतंकी गुटों की बौखलाहद साफ देखी जा सकती है। सुरक्षा विषेशज्ञ एसआर सिन्हा का कहना है कि, यह पूरी तरह से प्लांड अटैक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed