{"_id":"8fdd7735cf61649eff5a6f8d16308839","slug":"political-science-exams-from-february-14-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, राजनीति विज्ञान की परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें, राजनीति विज्ञान की परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 01 Feb 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरस्थ शिक्षा विभाग में राजनीति विज्ञान विषय में करवाए जा रहे पीजी कोर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं जल्द शुरू होने वाली हैं। विभाग की ओर से राजनीति विज्ञान विषय के पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई।
विज्ञापन
चौदह फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 27 फरवरी को खत्म होंगी। परीक्षाओं के संबंध में परीक्षा केंद्रों और रोल नंबर के बारे में विभाग की ओर से जल्द ही विभाग की वेबसाइट पर सूचनाएं डाल दी जाएंगी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष ही अगस्त में दूरस्थ शिक्षा विभाग ने राजनीति विज्ञान विषय में पीजी कोर्स शुरू करवाया था। विभाग में शुरू किए राजनीति विज्ञान विषय में पीजी कोर्स के लिए काफी संख्या में विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से राजनीति विज्ञान विषय में पीजी कोर्स शुरू किए जाने से दूरदराज क्षेत्रों और स्थानीय इलाकों के विद्यार्थियों को राहत मिली है।