फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political,samba news

सतराइयां गांव के कई लोग आप में शामिल

विज्ञापन
political,samba news
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सतराइयां में आम आदमी पार्टी (आप) ने वीरवार को बैठक कर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। पार्टी नेता एवं सेवानिवृत्त डीएसपी जोगिंद्र चिब की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ी संख्या में गांव के लोग आप में शामिल हुए। संभागीय संयोजक ओम प्रकाश खजूरिया ने उनका हार पहनाकर स्वागत किया। खजूरिया ने कहा कि केंद्र और जम्मू-कश्मीर में आज तक जितनी भी सरकारें आई हैं, उन्होंने लोगों की कोई सुध नहीं ली, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। जनता अब बदलाव चाहती है और यह बदलाव आम आदमी पार्टी ही लाएगी। चिब ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिला प्रधान चंद्रप्रकाश मोनू ने कहा कि आम आदमी पार्टी गांव-गांव में इस तरह के कार्यक्रम करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed