फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political,samba news

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर दो गुट में बंटे भाजपा पार्षदों में गतिरोध जारी

विज्ञापन
political,samba news
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दो गुटों में बंटे भाजपा के 13 पार्षदों में गतिरोध जारी है। इस पर प्रदेश भाजपा हाईकमान ने दो गुटों में गतिरोध खत्म करने के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इसी सप्ताह अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

कमेटी में दो सप्ताह से बने गतिरोध पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए पार्षदों का चयन नहीं होने पर दोनों गुट अपने-अपने पद हथियाने की आड़ में हैं। पूर्व विधायक राजीव शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गतिरोध खत्म करने का प्रयास भी किया, लेकिन यह खत्म नहीं हुआ। अब प्रदेश भाजपा हाईकमान ने गतिरोध खत्म करने के लिए भाजपा वरिष्ठ नेता बिवोद गुप्ता और जिला सह प्रभारी रेखा महाजन को जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर सभी 13 पार्षदों की बैठक में सहमति बनाई जाएगी। अगर सहमति नहीं बनी तो इस सप्ताह 13 पार्षदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के लिए भाजपा कार्यालय जम्मू में गुप्त वोटिंग करवाई जाएगी। एक गुट से संजय सराफ और दूसरे गुट से राकेश मल्होत्रा, दीपक मनी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि म्यूनिसिपल कमेटी में एक-एक साल प्रक्रिया में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बदलने के लिए सात पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव रखा था। इसके बाद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और अमिता गुप्ता को त्यागपत्र देना पड़ा था। वहीं, हाउस में 10 दिन बाद होने वाली बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले छह पार्षदों ने बहिष्कार कर विरोध के संकेत दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed