फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political,samba news

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षदों में बनी सहमति

विज्ञापन
political,samba news
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर दो गुटों में बंटे भाजपा पार्षदों की बैठक बुधवार को कामेश्वर मंदिर में बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने की। इसमें सभी पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि वे पार्टी के साथ हैं और पार्टी जिसको भी प्रधान या उपप्रधान बनाती है, सभी पार्षद उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शाम चौधरी बैठक में मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति परिहार व जिला अखनूर की प्रभारी रेखा महाजन, सह प्रभारी बृजेश्वर सिंह राणा, सीनियर नेता कर्ण सिंह भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री शाम चौधरी ने पार्षदों को एकजुट होकर काम करने के लिए कहा। वहीं परिहार ने कहा कि नगर पालिका के सभी वार्डों में एक समान विकास हो।
विज्ञापन

मौके पर सुरिंदर शर्मा, बलदेव वर्मा, दीपेश सिंह, संजय सराफ, राकेश मल्होत्रा, कुलदीप राज, दीपक मानी, रशमी कुमारी, शिल्पा महाजन, अमिता गुप्ता, खेमा देवी उपस्थित रहीं। पार्षद कर्ण सिंह बीमार होने की वजह से उपस्थित नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
संजय सराफ और बलदेव
राज ने लिए नामांकन पत्र
उधर, बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए संजय सराफ और उपाध्यक्ष पद के लिए बलदेव राज ने कमेटी कार्यालय से नामांकन पत्र लिए हैं। प्रदेश भाजपा हाईकमान ने दोनों को पद के लिए नामांकन भरने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed