आरएस पुरा। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने रविवार को सीमावर्ती गांव ब्यासपुर और मूले चक के युवाओं में क्रिकेट किट भेंट की। पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से लगातार युवाओं में खेलों का सम्मान दिया जा रहा है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें और देश निर्माण में योगदान दें। उनकी तरफ से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं में खेलों का सामान दिया जा रहा है ताकि वह खेलों की तरफ आगे आ सकें और क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सकें। पूर्व मंत्री ने कहा कि इंसान को फिट रहने के लिए खेलों का सहारा लेना चाहिए। युवाओं ने पूर्व मंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि वह पूरी ईमानदारी तथा मेहनत के साथ अपने खेलों को जारी रखेंगे। इस अवसर पर मंडल प्रधान घार सिंह, नरेश चौधरी, राजेश चौधरी, स्वर्ण सिंह, कृष्ण लाल सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।