फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

युवाओं को रोजगार देने में केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल

विज्ञापन
political
मीरां साहिब। युवा कांग्रेस इकाई की तरफ से गांव सिंहपुरा में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार खुशवंत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान झंडा फहराया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि वह देश के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष जारी रखेंगे। हर गांव में पहुंचकर केंद्र सरकार की युवा विरोधी नीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

खुशवंत सिंह ने पार्टी के स्थापना दिवस पर युवाओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की युवा विरोधी नीतियों के चलते देश का युवा हताश है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही है। जिन युवाओं के पास रोजगार थे वह सरकार की गलत नीतियों के चलते उनसे छिनते जा रहे हैं। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। इस सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं वह भी कागजों तक ही सीमित होकर रह गई हैं। खुशवंत सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं के हित में बात करती रही है और आगे भी करती रहेगी और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए उनका संघर्ष गांव स्तर तक जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह एक लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

इस अवसर पर जगमोहन सिंह रविंदर पाल सिंह, दविंदर सिंह, हरमीत सिंह काका, मनवीर सिंह, अमरदीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed