फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political row over flood

बाढ़ पर राजनीति करे मनकोटिया, भड़के नेकां कार्यकर्ता

Sat, 13 Sep 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 13 Sep 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
political row over flood

उधमपुर के विधायक पर बाढ़ को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को यूथ नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के बाहर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा नेता आकाश वर्मा के नेतृत्व में गणपति शर्मा, संजय कुमार, मोहिंद्र सिंह, अर्जुन शर्मा, दुर्गा सिंह, बिशन दास, सराजदीन व अन्य ने बताया कि भारी बारिश के कारण सैकड़ों ग्रामीण बेघर हो चुके हैं।

विज्ञापन


इनको राहत पहुंचाने के बजाए विधायक सड़कों पर प्रदर्शन कर राजनीति कर रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से हर प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है, लेकिन विधायक इसमें रुकावट पैदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं वाहन पर सवार होकर राहत सामग्री प्रभावित लोगों तक पहुंचा रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से भी हर संभव सहायता का ऐलान किया जा चुका है। ऐसे में विधायक का प्रदर्शन समझ से परे है। नेशनल कांफ्रेंस विधायक की कार्यप्रणाली का विरोध करती है।
विज्ञापन


विधायक ने पूछा, मुझसे क्या गलती हुई?
प्रदर्शन के दौरान अजीब स्थिति सामने आई। मौके पर विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया की गाड़ी रुकी और वे सीधे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे नेकां कार्यकर्ताओं से पूछा कि उनसे क्या गलती हो गई है? साथ ही उन्होंने अपील की कि यह समय प्रदर्शन करने का नहीं, पीड़ितों की मदद करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मदद के लिए आवाज उठाने का है। विधायक को अपने बीच देख प्रदर्शनकारी भी भौचक्का रह गए। सभी ने नारेबाजी बंद कर दी। जब विधायक निकल गए तो फिर नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed