{"_id":"64e26fe0c98cd1732602fd06","slug":"political-pdp-mehboba-mufti-srinagar-news-c-10-jam1006-185172-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी कर्मियों को आतंकी समर्थक करार देकर किया जा रहा बर्खास्त : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी कर्मियों को आतंकी समर्थक करार देकर किया जा रहा बर्खास्त : महबूबा
Mon, 21 Aug 2023 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी प्रमुख ने की जेके बैंक के मुख्य प्रबंधक को बर्खास्त करने की अलोचना
कहा, गंडागर्दी से डरा कर कश्मीरियों से करवाया जा रहा समर्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी कर्मचारियों को आतंकवादी समर्थक करार देकर चुनिंदा तरीके से बर्खास्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की आलोचना की है। महबूबा की यह प्रतिक्रिया जम्मू-कश्मीर बैंक द्वारा कथित तौर पर राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा होने के आरोप में मुख्य प्रबंधक सज्जाद अहमद बजाज को बर्खास्त करने के एक दिन बाद आई है।
एक्स पर एक पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि कश्मीरी कर्मचारियों को गलत तरीके से आतंकवादी समर्थक और आईएसआई समर्थक बताकर बर्खास्त करना सामान्य हो गया है। जब सरकार जज और जूरी की भूमिका निभा रही होती है, तो आरोपी को अपनी बेगुनाही साबित करने का मौका नहीं दिया जाता है। यह गुंडागर्दी कश्मीरियों को डराकर समर्पण करने के लिए है। गौरतलब रहे कि शनिवार को आईएसआई से संपर्क रखने वाले जम्मू-कश्मीर बैंक के अधिकारी सज्जाद अहमद बजाज को बर्खास्त कर दिया गया था। वह जम्मू-कश्मीर सरकार के स्वामित्व वाले जेएंडके बैंक के मुख्य प्रबंधक (आंतरिक संचार प्रमुख) के रूप में कार्यरत था।