फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया, विधायकों ने की लोगों से बात

विज्ञापन
political news
बिश्नाह। सोंगली गांव में महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाता चला जा रहा है। विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा ने महिलाओं पर लाठीचार्ज मामले में चार विधायकों की टीम को मौके पर लोगों से बातचीत करने के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार को बिश्नाह हलके के विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत, विधायक सुचेतगढ़ प्रो. गारू राम, विधायक आरएस पुरा नरेंद्र सिंह रैना और विधायक रामगढ़ देवेंद्र कुमार मनयाल सोंगली गांव में लोगों के बीच पहुंचे। इस मौके पर तकरीबन एक घंटा लोगों से बातचीत की गई है। इसमें लोगों ने पुलिस और प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज के मामले को गलत ठहराया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज के दौरान महिलाओं पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जबकि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लोगों ने सिर्फ कचरा डंपिंग साइट की लोकेशन बदलने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर कचरा डंपिंग साइट बना रहे हैं। वह एक नाले के नजदीक है। लोगों ने बताया कि उक्त जगह पर लोग सैर सपाटा और त्योहार मनाने के लिए एकत्रित होते हैं। इसके चलते सारी गंदगी नाले में जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग अंतिम संस्कार के बाद उक्त जगह पर स्नान इत्यादि करते हैं। इसके चलते लोग उक्त स्थान पर कचरा डंपिंग साइट का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कचरा डंपिंग साइट को आगे ले जाया जा सकता है, लेकिन प्रशासन जिद पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत करने के बाद विधायक देवेंद्र कुमार मनयाल ने कहा कि लोगों के अनुसार लाठीचार्ज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने लोगों से मिलकर रिपोर्ट दायर करने के लिए कहा है। इसके चलते गांव सोंगली का दौरा किया गया है। विधायक नरेंद्र सिंह रैना ने कहा कि कचरा डंपिंग साइट इतना बड़ा मुद्दा नहीं है। जितना प्रशासन और पुलिस ने बना दिया है। उन्होंने कहा कि कचरा डंपिंग साइट पर निर्माण कार्य से पहले प्रशासन ने लोगों को भरोसे में नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर लाठीचार्ज पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक राजीव भगत ने कहा कि प्रशासन को लोगों के साथ बैठकर कचरा डंपिंग साइट का मुद्दा हल करने के लिए कहा गया था लेकिन कहने के बावजूद भी प्रशासन और पुलिस ने लोगों के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। पुलिस की कार्रवाई से वह काफी निराश हैं। विधायक गारू राम ने कहा कि लोगों ने कचरा डंपिंग साइट का विरोध शुरू किया है। इसको लेकर प्रशासन को लोगों का भरोसा जीतना जरूरी था। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की उक्त जगह पर खेल के मैदान की मांग है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हाईकमान को रिपोर्ट सौंपने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed